8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा ₹28.89 लाख तक का फायदा? देखें सालाना इंक्रीमेंट का पूरा हिसाब
8th Pay Commission: कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 8वें वेतन आयोग में सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3 फीसदी से बढ़ाया जाए। अलग-अलग संगठनों ने 5, 6 और 7 फीसदी तक की मांग रखी है। यदि इंक्रीमेंट 7 फीसदी हो जाता है, तो हर साल बेसिक पे पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। इसका फायदा आगे चलकर कुल वेतन में भी दिखाई देगा।
8th Pay Commission Hindi: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मुद्दों में से एक है। फिटमेंट फैक्टर से लेकर न्यूनतम वेतन और पेंशन तक, कई मुद्दों पर कर्मचारी संगठनों की ओर से अपनी मांगें रखी जा रही हैं। लेकिन इस बीच सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग भी काफी अहम हो गई है।
अभी केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलता है। कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाकर 5 से 7 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। अगर 7 फीसदी सालाना इंक्रीमेंट की मांग मान ली जाती है, तो इसका असर सिर्फ एक साल की सैलरी पर नहीं पड़ेगा, बल्कि लंबे समय में कर्मचारी की कमाई में बड़ा अंतर पैदा हो सकता है।
अभी कितना मिलता है सालाना इंक्रीमेंट
7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सालाना इंक्रीमेंट की दर 3 फीसदी है। इसका मतलब है कि कर्मचारी की बेसिक सैलरी में हर साल निर्धारित दर के आधार से बढ़ोतरी होती है।
यही बढ़ी हुई बेसिक पे अगले साल के इंक्रीमेंट का आधार बनती है। इसलिए इंक्रीमेंट की दर में छोटा-सा बदलाव भी लंबे समय में बड़ा असर डाल सकता है।
8वें वेतन आयोग में 5% से 7% की मांग
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 8वें वेतन आयोग में सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3 फीसदी से बढ़ाया जाए। अलग-अलग संगठनों ने 5, 6 और 7 फीसदी तक की मांग रखी है।
यदि इंक्रीमेंट 7 फीसदी हो जाता है, तो हर साल बेसिक पे पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। इसका फायदा आगे चलकर कुल वेतन में भी दिखाई देगा।
लेवल -8 कर्मचारी को कितना फायदा?
इसे समझने के लिए लेवल-8 कर्मचारी का उदाहरण लेते हैं। 7वें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स में लेवल-8 की शुरुआती बेसिक पे 47600 रुपये है।
एक अनुमानित गणना में अगर 8वें वेतन आयोग के लिए 2.15 फिटमेंट फैक्टर और 7 फीसदी सालाना इंक्रीमेंट को आधार माना जाए, तो 3 फीसदी की मौजूदा दर की तुलना में 10 साल के दौरान कर्मचारी को करीब ₹28.89 लाख तक अतिरिक्त बेसिक पे का फायदा हो सकता है।
यहां एक बात समझना जरूरी है कि 28.89 लाख रुपये कोई एकमुश्त मिलने वाली राशि नहीं है। यह 10 साल की अवधि में अलग-अलग वर्षों में बढ़ी हुई बेसिक सैलरी से बनने वाला कुल अतिरिक्त वेतन है।
आखिर इतना बड़ा अंतर कैसे बनता है?
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी हर साल 3 फीसदी बढ़ती है। अगले साल का इंक्रीमेंट बढ़ी हुई बेसिक पर मिलता है। यही प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।
अब यदि यही दर 3 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो जाए, तो हर साल बेसिक पे में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। अगले साल का इंक्रीमेंट भी इसी बढ़ी हुई रकम पर मिलेगा। यानी कुछ साल बाद दोनों स्थितियों के बीच का अंतर काफी बड़ा हो जाता है।
2.15 फिटमेंट फैक्टर अभी तय नहीं
हालांकि यहां सबसे जरूरी बात यह है कि 2.15 फिटमेंट फैक्टर और 7 फीसदी सालाना इंक्रीमेंट को अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता। ये केवल एक संभावित गणना के लिए इस्तेमाल किए गए आंकड़े हैं। अंतिम फिटमेंट फैक्टर, इंक्रीमेंट की दर और नई वेतन संरचना आयोग की सिफारिशों और उसके बाद सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी।
कर्मचारियों के लिए क्यों खास है इंक्रीमेंट?
फिटमेंट फैक्टर का असर वेतन संशोधन के समय दिखाई देता है, लेकिन इंक्रीमेंट का फायदा हर साल जुड़ता रहता है। यही वजह है कि कर्मचारी सिर्फ शुरुआती सैलरी बढ़ोतरी पर ही नहीं, बल्कि लंबे समय की वेतन वृद्धि पर भी ध्यान दे रहे हैं।
फिलहाल ₹28.89 लाख का आंकड़ा एक अनुमानित गणना है, सरकारी घोषणा नहीं। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें सामने आने के बाद ही साफ होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी वास्तव में कितनी बढ़ेगी।
PM Kisan Yojana के तहत अब सालाना ₹10,000 मिलेगा क्या? 24वीं किस्त पर यह है अपडेट
8वें वेतन आयोग से पहले दिवाली बोनस पर बड़ा अपडेट! बदला फॉर्मूला तो ₹7 हजार से सीधे इतने हजार!
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.