UP Home Guard PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड की नई डेट जारी, 14 सितंबर से फिजिकल टेस्ट

Last Updated: Sep 8, 2026, 16:21 IST

UP Home Guard PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होम गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बदलकर 10 सितंबर 2026 कर दी है। इसके अलावा, लगातार बारिश के कारण PET परीक्षा अब 8 सितंबर के बजाय 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
UP Home Guard PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

UP Home Guard PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने PET एडमिट कार्ड 2026 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। जारी नोटिस के मुताबिक, प्रवेश पत्र 10 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी जो पीईटी में शामिल होंगे, वे UPPBPB की साइट पर जाकर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

Screenshot 2026-09-08 161116

UP Home Guard PET 2026 की तिथि में हुआ बदलाव

बोर्ड ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले PET 8 सितंबर 2026 से शुरू होना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार यह फैसला अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है।

10 सितंबर से डाउनलोड होगा यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026

पहले यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026 को 7 सितंबर को जारी किया जाना था। अब नई व्यवस्था के अनुसार अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो तो यहां करें संपर्क

यदि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद किसी उम्मीदवार को इसे डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। इसके लिए 08065075069 नंबर जारी किया गया है। उम्मीदवार किसी भी समस्या की स्थिति में निर्धारित समय पर हेल्पलाइन से सहायता ले सकते हैं।

UP Home Guard PET में कितनी होगी दौड़?

UP Home Guard PET के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार PET में सफल नहीं माने जाएंगे और आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर TOP Notices सेक्शन में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें। 

  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 16:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News