MP PAT Result 2026 OUT: एमपी पीएटी रिजल्ट जारी, esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड PDF
MP PAT Result 2026 OUT: एमपी एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
MP PAT Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज, 18 जून 2026 को एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 का आयोजन 8 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बोर्ड ने 11 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 मई 2026 तक का समय दिया गया था।
एमपी पीएटी रिजल्ट 2026- हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एमपी पीएटी रिजल्ट के बारे सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
| परीक्षा का नाम | मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 (MP PAT 2026) |
| परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय |
| पाठ्यक्रम | बीएससी कृषि, बागवानी, वानिकी एवं बीटेक कृषि इंजीनियरिंग |
| आधिकारिक अधिसूचना | 18 मार्च 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | 24 मार्च से 7 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड | 30 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा तिथि | 8 मई 2026 |
| उत्तर कुंजी | 11 मई 2026 (जारी) |
| रिजल्ट | 18 जून 2026 (जारी) |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP PAT Result 2026 Download PDF Link
एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और माँ के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक की सहायता से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार के प्राप्तांक, मेरिट रैंक और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे।
| MP PAT Result 2026 Link |
एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एमपी पीएटी रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में Result - Pre-Agriculture Test (PAT)- 2026 पर क्लिक करें।
-
अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि, माँ के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करके लॉगिन करें।
-
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.