Bihar Police Constable Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल GD एडमिट कार्ड Link, परीक्षा 24 जून को
Bihar Police Constable GD Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 18 जून को CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable GD Admit Card 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 18 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को राज्य के 38 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विशेष शाखा, बिहार में सिपाही (सामान्य संवर्ग) के कुल 83 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यहां क्लिक करें:- बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2026 लिंक
कब होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026?
CSBC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती की लिखित परीक्षा 24 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी, जिसमें दो प्रश्न पत्र शामिल होंगे।
| परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
| 24 जून 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। 9:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यहां क्लिक करें:- बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी एग्जाम 2026 नोटिस PDF
Bihar Police Constable Admit Card 2026 Download Date
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड निम्नलिखित अवधि में डाउनलोड कर सकेंगे:
| एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू | अंतिम समय |
| 18 जून 2026, रात 12:00 बजे | 24 जून 2026, सुबह 9:00 बजे |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल GD एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पर Regarding Written Examination & e-Admit Card for the Post of Constable (General Duty Close Cadre) in Special Branch of Bihar Police. (Advt. No. 01/2026) लिंक पर क्लिक करें।
-
अब Bihar Police Constable Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
जन्म तिथि भरें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।
बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी की लिखित परीक्षा में 2 प्रश्नपत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र की अवधि 90 मिनट होगी।
-
परीक्षा में 2 प्रश्नपत्र होंगे, प्रत्येक की अवधि 90 मिनट होगी।
-
दोनों प्रश्न पत्रों में 100-100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
-
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
-
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
-
परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पुस्तिका (Question Booklet) को परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
-
OMR शीट तीन प्रतियों में उपलब्ध होगी।
-
पहली प्रति Original Copy होगी।
-
दूसरी और तीसरी प्रति Carbonless Copy होगी।
-
तीसरी कार्बनलेस प्रति अभ्यर्थियों को दी जाएगी, जिसे वे अपने साथ ले जा सकते हैं।
-
पहली और दूसरी प्रतिओं को परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार पहले प्रश्न पत्र के बाद परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ सकेंगे।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:
-
ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
-
आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उम्मीदवारों को निर्धारित घोषणा पत्र के साथ सत्यापित फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
जो उम्मीदवार किसी कारणवशEऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, वे 22 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना है?
CSBC ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। परीक्षा केंद्र में निम्न वस्तुओं को ले जाना मना है:
-
मोबाइल फोन
-
स्मार्ट वॉच या साधारण घड़ी
-
ब्लूटूथ डिवाइस
-
वाई-फाई गैजेट
-
इलेक्ट्रॉनिक पेन
-
पेजर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 एवं अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश
-
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:00 बजे तक ही मिलेगा।
-
अभ्यर्थी OMR शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
-
किसी भी उम्मीदवार को प्रश्न पुस्तिका परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
-
उम्मीदवारों को OMR शीट भरने का अभ्यास पहले से करने की सलाह दी गई है।
-
ध्यान रहें केवल आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल GD भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका सही से पालन करें। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.