SSC CGL Tier 2 Final Answer Key Link: एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की और मार्क्स जारी, यहां से करें चेक
SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2026: एसएससी ने सीजीएल 2025 (Tier-II) परीक्षा की फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और मार्क्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थीजिसने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन कर आंसर की और मार्क्स देख सकते हैं। यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए 17 जून से 16 जुलाई 2026 तक रहेगी।
SSC CGL Final Answer Key 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2025 टियर-2 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना, आयोग ने SSC CGL टियर 2 फाइनल आंसर की उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट और क्वालिफाइड एवं नॉन-क्वालिफाइड अभ्यर्थियों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार SSC CGL Tier 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और प्राप्त अंक ऑनलाइन ssc.gov.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key PDF Link
SSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Tier-2 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 17 जून 2026 रात 9 बजे अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 रात 9 बजे तक अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर इसे देख सकते हैं।
इसके अलावा, क्वालिफाइड और नॉन-क्वालिफाइड सभी उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर लॉगिन करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की और मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
| SSC CGL Tier 2 Final Answer Key Link |
ऐसे चेक करें फाइनल आंसर-की और मार्क्स PDF
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की 2026 और मार्क्स की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध "Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheet(s) and Marks of candidates of Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-II) -reg" पर क्लिक करें।
-
अब पीडीएफ को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और मार्क्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
-
इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2026-हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में SSC CGL टियर 2 फाइनल आंसर की 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम | SSC CGL टियर 2 परीक्षा |
| फाइनल आंसर की जारी तिथि | 17 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CGL Tier 2 Exam 2026 Marking Scheme क्या है?
SSC CGL टियर 2 परीक्षा में सही उत्तर देने पर अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। पेपर 1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है। वहीं, पेपर 2 (स्टैटिस्टिक्स) में सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती की जाती है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.