Army Agniveer Result 2026: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट कब आएगा?, जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jun 17, 2026, 18:05 IST

Indian Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में भाग लिया था, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद अपने लॉगिन विवरण की मदद से ऑफिशियल पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकेंगे। 

Army Agniveer Result 2026: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट कब आएगा?
Army Agniveer Result 2026: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट कब आएगा?

Indian Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना जल्द ही आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का रिजल्ट जारी करने वाली है। यह परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आर्मी अग्निवीर परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल  वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026 कब आएगा?

पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि भारतीय सेना अग्निवीर CEE परीक्षा का परिणाम 30 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच जारी कर सकती है। आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 15 से 20 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाता है।

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के माध्यम से भारतीय सेना विभिन्न श्रेणियों में लगभग 25,000 पदों पर भर्ती करेगी। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल तथा अग्निवीर GD वूमेन मिलिट्री पुलिस (MP) जैसे पद शामिल हैं। रिज़ल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

इडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट हाइलाइट्स

आर्मी अग्निवीर परिणाम 2026 को भारतीय सेना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी करेगी। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा और इसे ऑफिशियल साइट से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। रिजल्ट से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026

आयोजन संस्थान का नाम

भारतीय सेना 

परीक्षा तिथि

1 जून से 15 जून 2026

रिजल्ट जारी करने का माध्यम

ऑनलाइन

रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि

30 जून से 5 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

joinindianarmy.nic.in

चयनित पद

GD, टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क/स्टोर कीपर, GD वूमेन MP

अनुमानित रिक्त पद

लगभग 25,000 पद

अगला चरण

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन

Army Agniveer Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से इडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर Army Agniveer Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

Indian Army Agniveer Result: मेरिट लिस्ट में क्या क्या जानकारी उल्लिखित होगी?

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण और चयन स्थिति की जानकारी उपलब्ध होगी। 

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर

  • श्रेणी (कैटेगरी)

  • पद का नाम (ट्रेड/पोस्ट)

  • योग्यता स्थिति

  • प्राप्त अंक 

  • ARO/जोन 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • चयन की स्थिति

संभावित आर्मी अग्निवीर कट-ऑफ 2026

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज संभावित आर्मी अग्निवीर कट-ऑफ देख सकते हैं।  

श्रेणी

संभावित अंक (%)

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

50% - 55%

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (टेक्निकल)

55% - 60%

अग्निवीर ट्रेड्समैन

42% - 48%

अग्निवीर जनरल ड्यूटी महिला (मिलिट्री पुलिस)

40% - 45%

नोट: यह कट-ऑफ पिछले वर्षों के ट्रेंड और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर अनुमानित है। आधिकारिक कट-ऑफ भारतीय सेना द्वारा रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 17, 2026, 18:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News