एशिया के 5 सबसे गर्म स्थान, देखें लिस्ट

Last Updated: Jun 17, 2026, 18:25 IST

एशिया अपनी विशालता और भौगोलिक विविधता के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में यहां ठंडे से लेकर गर्म इलाके शामिल हैं। इस लेख में हम 5 सबसे गर्म स्थान के बारे में जानेंगे।

सबसे गर्म स्थान
सबसे गर्म स्थान

एशिया अपने आप में एक विविधतापूर्ण महाद्वीप है, जहां इसकी भौगोलिक विविधताएं देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में यहां सबसे ठंडे स्थान से लेकर सबसे गर्म स्थान तक शामिल हैं। बीते कुछ वर्षों में एशिया में कई स्थानों पर गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से एशिया के 5 सबसे गर्म स्थानों के बारे में जानेंगे।

एशिया के 5 सबसे गर्म स्थान 

एशिया में कई ऐसे स्थान हैं, जो कि भीषण गर्मी के लिए जाने जाते हैं, वे इस प्रकार हैंः

अहवाज, ईरान

यह ईरान का एक औद्योगिक शहर है, जो एशिया में सबसे गर्म स्थानों में शामिल है। इस जगह पर 29 जून 2017 को अधिकतम तापमान 54.0°C (129.2°F) तक दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि आधुनिक इतिहास में यह एशिया का अब तक का सबसे उच्चतम और आधिकारिक तौर पर स्वीकृत तापमान है। 

तीरत जवी, इजराइल 

यह इजराइल में स्थित है और समुद्र तल से 220 मीटर नीचे स्थित एक धार्मिक बस्ती के रूप में बसा हुआ है। यहां 21 जून 1942 को 54.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया था। यह घाटी क्षेत्र में पड़ता है, जिससे यहां गर्म हवाएं फसती हैं और यह गर्म हो जाता है। आपको बता दें कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) भी इसे एशिया के सबसे गर्म स्थानों में मान्यता देता है।

मित्रिबाह, कुवैत

यह इलाका झुलसाने वाली गर्मी के लिए जाना जाता है। यहां 21 जुलाई 2016 को आधिकारिक रूप से 53.9°C (129°F) तापमान दर्ज किया गया था। यह मध्य-पूर्व के इतिहास में दर्ज सबसे अधिक तापमान है।

तुर्बत, पाकिस्तान

यह बलूचिस्तान प्रांत में स्थित तुर्बत शहर है। इस शहर में 28 मई 2017 को अधिकतम तापमान 53.7°C (128.7°F) तक दर्ज हुआ था। यहां मई-जून में भीषण गर्मी पड़ती है। 

जकोबाबाद, पाकिस्तान

पाकिस्तान में स्थित यह शहर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। यह कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के बेहद करीब स्थित है। यहां का अधिकतम तापमान 52.8°C तक रिकॉर्ड किया गया है। यहां के तापमान में नमी अधिक होती है, जिससे आद्रता का स्तर अधिक बना रहता है और उमस वाली गर्मी महसूस होती है, जो कि और भी हालत खराब कर देती है। यही वजह है कि इस इलाके को गर्मी के मामले में पाकिस्तान में सबसे खराब माना जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 17, 2026, 18:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News