UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में स्नेहा ने लहराया परचम, बिना कोचिंग हासिल की 10वीं रैंक

Last Updated: Jun 17, 2026, 17:58 IST

UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने मंगलवार को अपनी ऑफशियल वेबसाइट bujhansi.co.in पर यूपी बीएड जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसी परीक्षा में यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली स्नेहा सक्सेना ने 333.32 अंक प्राप्त कर देशभर में 10वीं रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

UP BEd JEE Result 2026
UP BEd JEE Result 2026

UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU), झांसी द्वारा मंगलवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.co.in पर यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसी परीक्षा में यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली स्नेहा सक्सेना ने कड़ी मेहनत और सही रणनीति के बूते यूपी बीएड जेईई प्रवेश में 333.32 अंक प्राप्त कर देशभर में 10वीं रैंक हासिल की और यह साबित कर दिया है कि अगर जीतने की जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नही। आज हम आपको स्नेहा सक्सेना की सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे, जो लाखो उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। 

आखिर कौन है स्नेहा सक्सेना? 

स्नेहा सक्सेना का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ। स्नेहा ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल कर टॉप किया। वह एक पढ़े-लिखे परिवार से आती है, जहां उन्हें शुरू से ही एक अनुशासन और पढ़ाई का माहौल मिला। स्नेहा के पिता का नाम राकेश कुमार है, जो सरकारी टीचर है। वहीं, उनकी मां का नाम कल्पना सक्सेन है, वह भी पेशे से टीचर है। स्नेहा ने बिना कोचिंग और यूट्यूब की मदद से यूपी बीएड प्रवेश में टॉप किया और साबित करके दिखाया कि मन में अगर जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। स्नेहा की इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

स्नेहा सक्सेना की पढ़ाई 

अगर हम स्नेहा सक्सेना की पढ़ाई के बात करें, तो उन्हें 2017 में रायन इंटरनेशनल स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ से कक्षा 12वीं और दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। बाद में स्नेहा ने पॉलिटिकल साइंस विषय से यूजीसी-नेट की तैयारी भी की थी और परीक्षा में शामिल हुई थीं पर वह पीछे हट गई। इसके बाद उन्होंने यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा देने का निर्णय लिया और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। देश उनके हौंसले को सलाम कर रहा है। बेटी के  यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉप करने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू हैं। 

स्नेहा सक्सेना ने कैसे की तैयारी?

स्नेहा सक्सेना यूपी बीएड जेईई परीक्षा में टॉप करने के पीछे का कारण बताती है कि उन्होंने यूट्यूब पर पिछले कई सालों के प्रश्नपत्रों के वीडियो को देखकर परीक्षा के पैटर्न को समझा और रोजाना समाचार पत्र पढ़कर समसामयिक घटनाओं की जानकारी जुटाई। साथ ही स्नेहा बताती है कि वह एनसीईआरटी की पुस्तकें भी पढ़ती थी क्योंकि उनका मानना है कि परीक्षा में अधिकांश प्रश्नों का आधार वही होता है।     

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 17, 2026, 17:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News