Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट कब जारी होगा? जानें ताजा अपडेट

Last Updated: Jun 18, 2026, 12:15 IST

RSSB Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 18 अप्रैल 2026 को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में भाग लिया था, वे RSSB की ऑफिशियल साइट rssb.rajasthan.gov से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट कैसे चेक करें?
Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट कैसे चेक करें?

RSSB Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं की गई है। हालांकि, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।

RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परिणाम 2026 जारी होने के साथ ही बोर्ड कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। जारी की गई पीडीएफ में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बोर्ड कुल 1100 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

पद का नाम

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर (कृषि पर्यवेक्षक)

कुल रिक्तियां

1100 पद 

लिखित परीक्षा तिथि

18 अप्रैल 2026 (ऑफलाइन मोड)

रिजल्ट की तिथि

19 या 25 जून 2026 (संभावित)

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (DV)

रिजल्ट जारी करने का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान एग्रीकल्चर रिजल्ट 2026 कब आएगा?

फिलहाल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले भर्ती परिणामों के आधार पर माना जा रहा है कि रिजल्ट 19 या 25 जून 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को नतीजों से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

कहां जारी होगा  राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

ऐसे चेक करें एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट की पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर Result सेक्शन में जानकारी Agriculture Supervisor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें।

  • अपना रोल नंबर सर्च करें।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सेव करें।

आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट के बाद क्या?

आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 18, 2026, 12:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News