UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट कब आएगा?, upessc.up.gov.in पर चेक करें लेटेस्ट अपडेट
UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी टीजीटी रिजल्ट डेट, डाउनलोड करने के स्टेप्स सहित अन्य सभी जानकारी नीचे लेख से प्राप्त करें।
UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के बाद आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिसके बाद परिणाम जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में मानी जा रही है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही UP TGT Result 2026 घोषित कर सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। चयन आयोग रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और कैटेगरी कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी अपने सिलेक्शन स्टेट्स जान सकेंगे।
यूपी टीजीटी परिणाम 2026-हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 |
| आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| पद का नाम | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| उत्तर कुंजी | 6 जून 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 10 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी करने का माध्यम | ऑनलाइन |
| रिजल्ट प्रारूप | पीडीएफ |
| रिजल्ट तिथि | जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UP TGT Result 2026 कब जारी होगा?
फिलहाल आयोग की ओर से यूपी टीजीटी जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि, उत्तर कुंजी जारी होने के बाद माना जा रहा है कि आयोग जून 2026 के अंत तक परिणाम जारी कर सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रतिदिन समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
आंसर की जारी, अब रिजल्ट का इंतजार
UPESSC ने 6 जून को टीजीटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को 10 जून तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा और निस्तारण के बाद आयोग फाइनल आंसर की के साथ UP TGT Result 2026 जारी करेगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
यूपी टीजीट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
यूपी टीजीटी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
-
UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर UP TGT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
-
Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
-
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सेव करके रख लें।
UP TGT रिजल्ट 2026 पर दी गई जानकारी
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
कैटेगरी
-
विषय का नाम
-
प्राप्त अंक
-
मेरिट स्थिति
-
चयन की स्थिति
-
कट-ऑफ अंक
-
परीक्षा का नाम
-
आयोग का नाम
UP TGT कट ऑफ 2026 भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी कट ऑफ अंक भी जारी कर सकता है। कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों का अगले चरण के लिए चयन किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.