Rajasthan CET Exam Date 2026 OUT: राजस्थान सीईटी 12वीं और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की तारीखें घोषित, देखें Official Notice PDF
Rajasthan CET Exam Date 2026 OUT: राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं) और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी, जबकि CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
Rajasthan CET Exam Date 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 की परीक्षा तिथियों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) और ग्रेजुएशन लेवल CET परीक्षा का आयोजन अक्टूबर और दिसंबर 2026 में किया जाएगा।
जारी नोटिस के मुताबिक, समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी) 2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं, समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 का आयोजन 1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 तक होगा।

Rajasthan CET Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान सीईटी परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा स्तर | परीक्षा तिथि |
| समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी) 2026 | CET (Senior Secondary) | 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 |
| समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 | CET (Graduation Level) | 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम और अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। परीक्षा से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
गौरतलब है कि राजस्थान CET परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग हेतु आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आगामी भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के पात्र होंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.