लद्दाख घूमने के लिए 20 हजार दे रही यह राज्य सरकार, किसे मिलेगा मौका और कैसे करें आवदेन? जानें सब कुछ
Bihar Sindhu Darshan Yatra Yojana: बिहार सरकार ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन करने जाने वाले पात्र श्रद्धालुओं को यात्रा खर्च पर 20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। चलिए जानते है इस योजना के बारें में विस्तार से.
Bihar Sindhu Darshan Yatra Scheme: लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। खासकर अगर आप बिहार के निवासी हैं, तो आपकी यात्रा का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। दरअसल, बिहार सरकार ने 'सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026' को मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत लद्दाख में प्रसिद्ध सिंधु नदी के दर्शन करने जाने वाले पात्र श्रद्धालुओं को सरकार आर्थिक सहायता देगी। यात्रा पूरी करने के बाद सरकार खर्च का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20,000 रुपये तक वापस देगी, जिससे श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो सकती है।
क्यों शुरू की गयी यह योजना
बिहार सरकार का मानना है कि सिंधु नदी सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की पहचान है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पवित्र यात्रा से जोड़ने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
सिंधु दर्शन यात्रा: हाई लाइट्स
योजना का नाम: सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026
लाभ: यात्रा खर्च का 50% या अधिकतम 20,000 रुपये
पात्रता: बिहार का स्थायी निवासी और उम्र 18 वर्ष या अधिक
लाभार्थी: हर साल 100 श्रद्धालु
लोकेशन: सिंधु नदी, लद्दाख
सहायता राशि: यात्रा पूरी होने के बाद मिलेगी
कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?
इस योजना के तहत यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं को सरकार यात्रा खर्च का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20,000 रुपये तक की सहायता देगी। उदाहरण के लिए, यदि आपकी यात्रा पर 30,000 रुपये खर्च होते हैं, तो आपको 15,000 रुपये की सहायता मिलेगी। वहीं अगर खर्च 50,000 रुपये है, तो भी अधिकतम 20,000 रुपये ही सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का फायदा हर व्यक्ति को नहीं मिलेगा। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। जैसे-
आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
18 वर्ष से कम आयु के बच्चे और किशोर इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
हर साल केवल 100 श्रद्धालुओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
यानी लाभार्थियों की संख्या सीमित रहेगी, इसलिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद समय पर आवेदन करना जरूरी हो सकता है।
कब मिलगा पैसा
बात दें कि इस योजना के तहत पहले यात्रा करनी होगी, उसके बाद सहायता राशि के लिए आवेदन किया जा सकेगा। यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करेंगे। आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
फिलहाल बिहार पर्यटन विभाग योजना की विस्तृत गाइडलाइन तैयार कर रहा है। जल्द ही आवेदन करने का तरीका, जरूरी दस्तावेज, समय सीमा और अन्य नियमों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक लोग आधिकारिक प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए बिहार पर्यटन विभाग (Bihar Tourism Department) की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है.
क्यों खास है सिंधु दर्शन यात्रा?
सिंधु नदी को भारतीय इतिहास और संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल है, और देश की ऐतिहासिक जड़ें भी सिंधु नदी से जुड़ी हुई हैं। लद्दाख में बहने वाली इस नदी के दर्शन के लिए हर साल देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बिहार सरकार की यह योजना उन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जो आर्थिक कारणों से इस यात्रा पर नहीं जा पाते थे।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.