UPPSC GIC Lecturer Answer Key 2026 OUT: यूपी जीआईसी लेक्चरर उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Jun 18, 2026, 18:47 IST

UPPSC GIC Lecturer Answer Key 2026 OUT: यूपी जीआईसी लेक्चरर उत्तर कुंजी आज 18 जून को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPSC GIC Lecturer Answer Key 2026 OUT: यूपी जीआईसी लेक्चरर उत्तर कुंजी जारी हुई।
UPPSC GIC Lecturer Answer Key 2026 OUT: यूपी जीआईसी लेक्चरर उत्तर कुंजी जारी हुई।

UPPSC GIC Lecturer Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज 18 जून को राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र के साथ रिस्पॉन्स सीट पीडीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित प्रारूप में साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 23 जून 2026 तक सामान्य अध्ययन (General Studies) प्रश्नपत्र से संबंधित प्रश्नों पर अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यहां क्लिक करें- UPPSC GIC Lecturer Answer Key 2026 PDF

14 जून को आयोजित हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) पदों पर भर्ती के लिए 14 जून 2026 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग ने अब इसकी आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे।

इन विषयों की उत्तर कुंजी जारी

जारी उत्तर कुंजी सामान्य अध्ययन (GS) प्रश्नपत्र के प्रश्न संख्या 01 से 40 तक के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • समाजशास्त्र

  • भूगोल

  • अर्थशास्त्र

  • नागरिक शास्त्र

  • भौतिक विज्ञान

  • रसायन विज्ञान

  • गणित

  • अंग्रेजी

  • इतिहास

  • जीव विज्ञान

  • हिंदी

  • उर्दू

  • संस्कृत

आदि विषय शामिल हैं।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह संबंधित प्रश्न संख्या, प्रमाणिक साक्ष्य और आवश्यक विवरण के साथ आयोग को अपनी आपत्ति भेज सकता है। आपत्तियां केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही स्वीकार की जाएंगी।

Screenshot 2026-06-18 184553

यूपी जीआईसी लेक्चरर उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी जीआईसी लेक्चरर उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर "What's New" या "Notice" सेक्शन में जाएं।

  3. GIC Lecturer Preliminary Examination 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  4. उत्तर कुंजी और प्रश्न-पुस्तिका PDF स्क्रीन पर खुल जाएंगी।

  5. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 18, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News