Sahitya Akademi Award 2025: हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार किसने जीता? देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Last Updated: Mar 17, 2026, 10:42 IST

Sahitya Akademi Award 2025: साहित्य अकादमी ने 2025 के लिए 24 भारतीय भाषाओं के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। हिंदी भाषा में यह प्रतिष्ठित सम्मान वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण “जीते जी इलाहाबाद” (Jeete Jee Allahabad) के लिए दिया गया है। इस वर्ष कविता, उपन्यास, कहानी, निबंध और संस्मरण सहित विभिन्न विधाओं की 24 कृतियों को चुना गया है। 

भारत की प्रमुख साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के लिए अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा कर दी है। अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। हिंदी भाषा में यह प्रतिष्ठित सम्मान वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण “जीते जी इलाहाबाद” के लिए दिया गया है। इस वर्ष कुल 8 कविता संग्रह, 4 उपन्यास, 6 कहानी संग्रह, 2 निबंध, 1 साहित्यिक आलोचना, 1 आत्मकथा और 2 संस्मरण को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

यह पुरस्कार एक पारंपरिक प्रक्रिया के तहत दिया जाता है, जिसकी शुरुआत जनवरी 2025 में खुले विज्ञापन के साथ हुई थी। विभिन्न भाषाओं के प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों की सिफारिशों के आधार पर चयनित पुस्तकों को साहित्य अकादमी के सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दी है। पुरस्कार स्वरूप विजेताओं को तांबे की उत्कीर्ण पट्टिका, शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 विजेता लिस्ट

भाषा

पुस्तक (विधा)

लेखक

असमिया

Karhi Khelar Sadhu (उपन्यास)

देवव्रत दास

बांग्ला

Shrestha Kabita (कविता)

प्रसून बंद्योपाध्याय

बोडो

Dwngnwi Lama Mwnse Gathwn (उपन्यास)

सहैसुली ब्रह्मा

डोगरी

Thakur Satsayie (कविता/दोहा)

खजूर सिंह ठाकुर

अंग्रेज़ी

Crimson Spring (उपन्यास)

नवतेज सरना

गुजराती

Bhattkhadaki (कविता)

योगेश वैद्य

हिंदी

Jeete Jee Allahabad (संस्मरण)

ममता कालिया

कन्नड़

Dada Seerisu Tande (कहानी संग्रह)

अमरेश नुगाडोनी

कश्मीरी

Najdavanek'y Pot Aalav (कविता)

अली शैदा

कोंकणी

Konkani Kavyem: Rupani Ani Rupakam (निबंध)

हेनरी मेंडोंका (एच.एम. पर्नाल)

मैथिली

Dhatri Paat San Gaam (संस्मरण)

महेंद्र

मलयालम

Maayaamanushyar (उपन्यास)

एन. प्रभाकरण

मणिपुरी

Kanglamdriba Eephut (कहानी संग्रह)

हाओबम नलिनी

मराठी

Kalyanilya Resha (आत्मकथा)

राजू बाविस्कर

नेपाली

Nepali Paramparik Sanskriti Ra Sabhyata Ko Dukuti (निबंध)

प्रकाश भट्टराई

ओड़िया

Padapurana (कविता)

गिरिजाकुमार बलियार सिंह

पंजाबी

Safety Kit (कहानी संग्रह)

जिंदर

राजस्थानी

Bharkhama (कहानी संग्रह)

जितेंद्र कुमार सोनी

संस्कृत

Prasthanacatustaye Brahmaghosah (कविता)

महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास

संथाली

Mid Birna Chenne Saon Inag Sagai (कहानी संग्रह)

सुमित्रा सोरेन

सिंधी

Waghoo (कहानी संग्रह)

भगवान अटलानी

तमिल

Thamiz Sirukathaiyin Thadangal (साहित्यिक आलोचना)

सा. तमिलसेलवन

तेलुगु

Animesha (कविता)

नंदिनी सिधा रेड्डी

उर्दू

Safar Jaari Hai (कविता)

प्रीतपाल सिंह बेटाब

कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि 

इस पुरस्कार के तहत पदक, एक शॉल और पुरस्कार राशि के रूप में 1,00,000/- रुपये की राशि के रूप में है, जो प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक प्रस्तुति समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

Ladki Bahin Yojana Maharashtra: कब जारी होगी अगली क़िस्त? दो महीनों की क़िस्त साथ हो सकती है जारी, देखें डिटेल्स


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 10:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News