Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो कि इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है। इस तस्वीर में एक केला छिपा हुआ है। केले को इस प्रकार छिपाया गया है कि कई लोग इसे ढूंढने में असफल रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों ने केले को ढूंढा है, उन्होंने इसे खोजने में काफी समय ले लिया है। क्या आप इस चैलेंज को सिर्फ 20 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं। क्योंकि, यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी तेज नजरों के साथ-साथ बुद्धि और नजरों के बीच तालमेल की परीक्षा भी लेगा।
बहुत ही सामान्य है तस्वीर
यदि आप इस तस्वीर को देखेंगे, तो यह तस्वीर बहुत ही सामान्य है। क्योंकि, तस्वीर में सभी एलिमेंट्स बहुत ही साधारण तरीके से मौजूद हैं। यही वजह है कि सामान्य तस्वीर में केले को छिपाया गया है। हालांकि, यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी बुद्धि और एकाग्रता का टेस्ट है। ऐसे में आप जितने कम समय में इसका जवाब देंगे, यह उतना ही आपकी तीव्र बुद्धि की परिचय देगा।
यह है हिंट
चलिए, हम आपको एक हिंट भी दे देते हैं। दरअसल, फोटो में रंगों पर विशेष ध्यान दिया गया है। ऐसे में केले को केले के रंग का इस्तेमाल कर छिपाया गया है। हालांकि, इसके बाद भी कई लोग केले को ढूंढने में असफल रहे हैं। यह आपके लिए चैलेंज है कि आपको तय समय में तस्वीर में केला ढूंढना है।
क्या आपने अब केला ढूंढ लिया है?
हमने आपको ऊपर हिंट भी दे दिया है। ऐसे में क्या अब आपको तस्वीर में केला मिल गया है। यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, आप थोड़ा समय और ले लिजिए। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय सिर्फ कुछ सेकेंड्स से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Adobe Stock
यहां छिपा है केला
क्या अब आपने केला ढूंढ लिया है? यदि नहीं, तो कोई बात नहीं। क्योंकि, अब इसका जवाब देने का समय आ गया है। आपको बता दें कि तस्वीर में केला दाएं तरफ लड़की के बाल में छिपा हुआ है। आप इसे आसानी से पहचान सके, इसके लिए हमने केले को लाल रंग के घेरे में रखा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation