कैज़िया लिज़ मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, जानें किस जवाब ने दिलाया ताज
Miss Universe India 2026 Winner: जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की कैज़िया लिज़ मेजो ने 53 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए टाइटल अपने नाम किया। अब वह 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
केरल की 19 साल की कैज़िया लिज़ मेजो (Kaziah Liz Mejo) के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने 53 प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कैज़िया अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कौन हैं कैज़िया लिज़ मेजो?
Miss Universe India 2026 Winner: कैज़िया मूल रूप से केरल के मवेलिक्करा की रहने वाली हैं। 19 साल की उम्र में वह कानून की पढ़ाई कर रही हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ अभिनय और पब्लिक स्पीकिंग में भी सक्रिय हैं। हालांकि, उनकी खासियत सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं है, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा भी है।
कैज़िया पिछले 12 साल से शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें गाना पसंद है और वह वायलिन भी बजा सकती हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म ‘Shylock’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
अबू धाबी में बीता बचपन
कैज़िया का जन्म साल 2007 में हुआ था और उनका बचपन अबू धाबी में बीता। उन्होंने एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ्स स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अपने करियर को मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में आगे बढ़ाया।
दिलचस्प बात यह है कि मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने वाली कैज़िया पहली ऐसी विजेता हैं, जिनका ताल्लुक केरल से है।
कम उम्र में शुरू हुआ जीत का सिलसिला
कैज़िया के लिए यह जीत अचानक नहीं आई है। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में Miss Teen Diva 2024 का टाइटल जीता था। इसके बाद 2025 में Miss Teen International में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वह फर्स्ट रनर-अप बनीं थी।
इस साल उन्होंने Miss Universe Kerala 2026 का खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतकर राज्य का भी मान बढ़ाया।
क्या था सवाल जिसके जवाब ने बनाया विजेता?
फ़ाइनल राउंड में कैज़िया से पूछा गया, "क्या आप अपनी ज़िंदगी में खामोशी की आवाज़ के बारे में बता सकती हैं?" इसके जवाब में उन्होंने कहा: "मेरे लिए, खामोशी का मतलब वही है जो मैंने कुछ मिनट पहले महसूस किया। स्टेज पर जाने से पहले का सुकून। एक क्लासिकल डांसर, एक एक्टर और बेशक, एक पेजेंट लवर के तौर पर मैं स्टेज पर ही पली-बढ़ी हूँ।"
कौन बनीं फर्स्ट और सेकेंड रनर-अप?
जयपुर में हुए फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप बनीं और उन्हें Miss International India 2026 का टाइटल भी मिला।
इस बार प्रतियोगिता की जूरी भी बेहद खास थी। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने जूरी पैनल की अगुवाई की। उनके साथ पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली भी जूरी का हिस्सा रहीं।
अब नजरें मिस यूनिवर्स के ताज पर
मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने के बाद कैज़िया के सफर का अगला पड़ाव अंतरराष्ट्रीय मंच है। नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से मुकाबला करेंगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि केरल की यह 19 वर्षीय प्रतिभा दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट में भारत के लिए कितना बड़ा मुकाम हासिल करती हैं।
8th Pay Commission: लेवल 5 से 8 में कौन कर्मचारी शामिल? किस लेवल पर कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी?
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.