UPTET Result 2026: लिंक जल्द, जानें कब, कहां और कैसे चेक करें यूपीटीईटी पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड
UPTET Result 2026, Sarkari Result: यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 का लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में भाग लिया है, वे अपना लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें। पेपर 1, 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 लिंक के एक्टिव होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। पिछले ट्रेड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीटीईटी का रिजल्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह में किसी भी समय जारी किया जा सकता है। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Result 2026 Kab Aayega?
UP TET ka result kab aayega? यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में करीब 17 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि UPESSC फाइनल आंसर-की और रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर अपना स्कोर और आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि यूपीटीईटी रिजल्ट अगस्त 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
UPTET 2026 Result Link कहां मिलेगा?
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
UPTET Scorecard 2026 में क्या जानकारी होगी?
यूपीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी दर्ज जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती नजर आती है तो उसकी शिकायत तुरंत आयोग की वेबसाइट या विभाग के अधिकारियों से करें।
UPTET Result से पहले पुराने शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 2028 तक TET पास करने का मौका, प्रमोशन पर रोक
UPTET में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
UPTET में जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82.5 यानी 55 प्रतिशत है। परीक्षा में निर्धारित अंक लाने वाले अभ्यर्थी UPTET Eligibility Certificate के लिए योग्य होंगे।
UPTET सर्टिफिकेट इस बात का प्रूफ़ होता है कि उम्मीदवार टीचर बनने के लिए जरूरी पात्रता परीक्षा पास कर चुका है। इसके बाद वह कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। UPTET सर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम है।
UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?
यूपीटेट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका UPTET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थी परेशान
UPTET रिजल्ट 2026 में देरी को लेकर उम्मीदवारों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। कई अभ्यर्थी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से परिणाम की तारीख की घोषणा की मांग कर रहे हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.