RSSB Computer Instructor Question Paper 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर प्रश्न पत्र इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 23, 2026, 18:23 IST

RSSB Computer Instructor Question Paper 2026: आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब नीचे लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Computer Instructor Question Paper 2026
RSSB Computer Instructor Question Paper 2026

RSSB Computer Instructor Question Paper 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कल यानी 22 अगस्त 2026 को बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा और आज यानी 23 अगस्त 2026 को सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की गई। परीक्षा में जनरल नॉलेज व एप्टिट्यूड (इतिहास व कल्चर, भूगोल, करंट अफेयर्स, लोजिकल रीज़निंग, मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमेरेसी और डाटा) और टेक्निकल कंप्यूटर साइंस (पेडोलॉजी, मेंटल एबलिटी व डाटा, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, कंप्यूटर नेटवर्क, नेटवर्क सिक्योरिटी और वेब डवलमेंट) जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। आरएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 रिक्त पदों को भरना चाहता है। परीक्षा ओमएमआर शीट पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी।

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकार देने के अलावा एग्जाम पैटर्न और डिफिकल्टी लेवल को भी समझने में मदद करते हैं। 

Rajasthan Computer Instructor Question Paper 2026 PDF in English 

Rajasthan Computer Instructor Question Paper 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा  22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को 2 अलग-अलग विषयों के लिए दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे आयोजित की गई। परीक्षा से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।

विवरण  

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026   

रिक्त पदों की संख्या

3,951 

परीक्षा की तिथि 

22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 

परीक्षा की टाइमिंग 

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 

प्रश्नों की संख्या 

200

अधिकतम अंक 

200 

नेगेटिव मार्किंग 

0.25 अंक 

परीक्षा की अवधि 

4 घंटे 

ऑफिशियल वेबसाइट  

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Computer Instructor Question Paper 2026 डाउनलोड लिंक 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रश्न पत्र डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल देख सकते हैं।   

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 प्रश्न पत्र पेपर-1 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 प्रश्न पत्र पेपर-2 डाउनलोड लिंक

क्लिक करें

Rajasthan Computer Instructor Question Paper 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहल आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • RSSB Computer Instructor Question Paper 2026 पर क्लिक करें। 

  • परीक्षा के प्रश्न पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे। 

  • प्रश्न पत्र डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 23, 2026, 17:46 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News