8th Pay Commission: लेवल 5 से 8 में कौन कर्मचारी शामिल? किस लेवल पर कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी?
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, इस पर सबकी नजर है। 2.0 से 2.57 जैसे अलग-अलग फैक्टर पर बेसिक पे में बड़ा अंतर आ सकता है। हालांकि, अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है। चलिए फिर लेवल 5 से लेवल 8 तक संभावित सैलरी की पूरी कैलकुलेशन यहां देखते है।
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग एक बार फिर चर्चा में है। सबसे ज्यादा नजर अब फिटमेंट फैक्टर पर है, क्योंकि इसी के जरिए मौजूदा बेसिक पे को नए वेतन ढांचे में बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि फिटमेंट फैक्टर 2.0 से 2.57 के बीच रहता है, तो लेवल 5 से लेवल 8 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना बदलाव हो सकता है? और अगर 3.833 की मांग मानी गई तो तस्वीर कितनी अलग होगी? आसान कैलकुलेशन से समझिए पूरा गणित।
8वें वेतन आयोग की बैठकों पर भी नजर
8वां वेतन आयोग कर्मचारी, पेंशनर संगठनों और दूसरे हितधारकों से बातचीत कर रहा है। आयोग की 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को जयपुर में बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद सितंबर में चेन्नई और पुडुचेरी में भी बैठकें होंगी। हालांकि, अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर फिटमेंट फैक्टर कितना तय होगा?
कर्मचारी संगठन कर रहे हैं 3.833 से 4.0 तक की मांग
फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांग काफी अधिक है।
-
NC-JCM: 3.833
-
AIDEF: 3.833
-
Bharat Pensioners’ Samaj: 3.833
-
Bhartiya Pratiraksh Mazdoor Sangh: 4.0
बताते चलें कि7वें वेतन आयोग के समय NC-JCM ने 3.71 फिटमेंट फैक्टर की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अंत में 2.57 को मंजूरी दी थी।
लेवल 5 से लेवल 8 में कौन आते हैं?
इन Pay Levels में कई वरिष्ठ क्लेरिकल और टेक्निकल कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, डिविजनल अकाउंटेंट, सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर और वरिष्ठ सुपरवाइजर जैसे पद शामिल हैं।
लेवल 5: 29,200 रुपये की बेसिक पे कितनी हो सकती है?
8th Pay Commission Salary Calculator hindi: यदि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर को आधार मानें, तो अनुमानित बेसिक पे इस तरह बनती है-
| फिटमेंट फैक्टर | अनुमानित बेसिक पे |
| 2.00 | 58400 रुपये |
| 2.10 | 61,320 रुपये |
| 2.25 | 65,700 रुपये |
| 2.57 | 75,044 रुपये |
यानी 2.57 के हिसाब से ₹29,200 की बेसिक पे बढ़कर करीब ₹75,044 हो सकती है।
Level 8 Basic Salary: Level 8: 47,600 रुपये से ₹1.22 लाख तक?
| फिटमेंट फैक्टर | अनुमानित बेसिक पे |
| 2.00 | 95,200 रुपये |
| 2.10 | 99,960 रुपये |
| 2.25 | 1,07,100 रुपये |
| 2.57 | 1,22,332 रुपये |
यानी 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर Level 8 की शुरुआती बेसिक पे करीब ₹1.22 लाख हो सकती है।
ध्यान रखें ये आंकड़े अभी सिर्फ अनुमान हैं
इन गणनाओं को अंतिम वेतन न समझें। 8वें वेतन आयोग की सिफारिश, सरकार की मंजूरी और नए Pay Matrix के बाद ही वास्तविक बेसिक पे तय होगी। इसके अलावा कर्मचारी की इन-हैंड सैलरी केवल बेसिक पे पर निर्भर नहीं करती। DA, HRA, TA और दूसरे भत्तों में बदलाव का भी वेतन पर सीधा असर पड़ेगा।
2.57 नहीं, अगर 3.833 हुआ तो?
यही सबसे बड़ा सवाल है। कर्मचारी संगठन 3.833 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। अगर भविष्य में इतना फिटमेंट फैक्टर स्वीकार किया जाता है, तो बेसिक पे ऊपर दिए गए 2.57 वाले अनुमान से भी काफी ज्यादा हो सकती है।
लेकिन फिलहाल 3.833 सिर्फ कर्मचारी संगठनों की मांग है, इसे 8वें वेतन आयोग या केंद्र सरकार ने अंतिम फिटमेंट फैक्टर के तौर पर घोषित नहीं किया है। यानी अभी कर्मचारियों को अंतिम सिफारिश और सरकार के फैसले का इंतजार करना होगा।
नई दुकान खोलनी है? मामूली ब्याज पर सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन, नहीं है गारंटर की जरूरत
8th Pay Commission: क्या तीन गुना से अधिक बढ़ने वाली है बेसिक सैलरी? कब आयेगी फाइनल रिपोर्ट, देखें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.