Weekly Current Affairs Quiz: एशियन गेम्स के लिए कितने सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी गयी? देखें टॉप 7 करेंट अफेयर्स

Last Updated: Aug 23, 2026, 16:44 IST

Weekly Current Affairs Quiz 17 August to 23 August 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से एशियन गेम्स 2026, INS सुदर्शिनी, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं। 

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़

Weekly Current Affairs Quiz 17-23 August 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है.

1. INS सुदर्शिनी किस अभियान के तहत ट्रांसओशनिक यात्रा पर है?

A) समुद्र शक्ति-26

B) लोकायन-26

C) वरुण-26

D) सागर विजय-26

उत्तर: B) लोकायन-26

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग पोत INS सुदर्शिनी 22 अगस्त को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचा। यह यात्रा नौसेना के जारी ‘लोकायन-26’ ट्रांसओशनिक अभियान का हिस्सा है। तीन मस्तूल वाले इस बार्क जहाज ने टैगस नदी के रास्ते लिस्बन में प्रवेश किया और पारंपरिक नौकायन व समुद्री कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

2. भारत और ब्राजील ने किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए?

A) रक्षा और अंतरिक्ष

B) रेलवे और परिवहन

C) कृषि और खाद्य प्रसंस्करण

D) दूरसंचार और ICT 

उत्तर: D) दूरसंचार और ICT

भारत और ब्राजील ने हाल ही में दूरसंचार और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पुणे में आयोजित BRICS ICT ट्रैक बैठक के दौरान हुआ। भारत की ओर से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने MoU पर हस्ताक्षर किए। 

3. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर साल कब मनाया जाता है? 

A) 21 अगस्त 

B) 22 अगस्त

C) 23 अगस्त

D) 24 अगस्त

उत्तर: C) 23 अगस्त

भारत में प्रतिवर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाया जाता है। यह दिवस 23 अगस्त 2023 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' की ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में मनाया जाता है।

4. U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में मानसी लाठर ने कौन-सा पदक जीता?

A) स्वर्ण

B) रजत

C) कांस्य

D) कोई पदक नहीं

उत्तर: B) रजत

स्लोवाकिया में चल रही U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की पदक तालिका में तीन और मेडल जोड़ दिए। मानसी लाठर ने रजत पदक जीता, जबकि तन्वी गुंडेश मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक अपने नाम किए। 68 किग्रा वर्ग के फाइनल में मानसी लाठर को चीन की चेनलिंग सोंग के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

5. एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने कितने सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है?

A) 392

B) 442

C) 492

D) 512

उत्तर: C) 492

खेल मंत्रालय ने अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 492 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दे दी है। दल में 265 पुरुष और 227 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खेलों में सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व एथलेटिक्स का होगा, जिसमें कुल 73 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत इस बार भी मजबूत प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगा। 

6. लॉज़ेन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने कितनी दूरी तक भाला फेंका?

A) 87.05 मीटर

B) 88.05 मीटर

C) 88.14 मीटर

D) 89.05 मीटर

उत्तर: B) 88.05 मीटर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने लॉज़ेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर के सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। वह श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे से महज 9 सेंटीमीटर पीछे रहे, जिन्होंने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता। 

7. उत्तर प्रदेश और जापान के बीच किन क्षेत्रों में चार MoU हुए?

A) रक्षा, रेलवे, ऊर्जा और कृषि

B) कौशल, तकनीकी प्रशिक्षण, पर्यटन और जापानी GCCs

C) शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बैंकिंग

D) खनन, परिवहन, अंतरिक्ष और उद्योग

उत्तर: B) कौशल, तकनीकी प्रशिक्षण, पर्यटन और जापानी GCCs

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 अगस्त 2026 को Invest UP में विशेष ‘यामानाशी डेस्क’ स्थापित करने की घोषणा की। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, पर्यटन और जापानी GCCs को बढ़ावा देने के लिए चार MoU हुए। जापान के यामानाशी प्रांत ने यूपी के MSME सेक्टर के लिए ₹600 करोड़ का फंड भी घोषित किया। 

Census 2027: जाति, धर्म, नौकरी और बैंक डिटेल तक! जानिए जनगणना में कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 23, 2026, 16:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News