Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा विश्लेषण, जानें डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

Last Updated: Aug 23, 2026, 17:33 IST

Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026: आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026
Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026

Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कल यानी 22 अगस्त 2026 को बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा और आज यानी 23 अगस्त 2026 को सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की गई। परीक्षा दो दिन दो शिफ्ट में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक ओमएमआर शीट पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में जनरल नॉलेज व एप्टिट्यूड और टेक्निकल कंप्यूटर साइंस से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा कुल 200 नंबर की हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 रिक्त पदों को भरना चाहता है।   

इस लेख के जरिए जागरण जोश 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को हुई राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।   

RSSB Computer Instructor Exam Analysis 2026परीक्षा पैटर्न 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के पैटर्न में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। परीक्षा में कुल पपर-1 और पेपर-2 शामिल थे। पेपर-1 में जनरल नॉलेज व एप्टिट्यूड (इतिहास व कल्चर, भूगोल, करंट अफेयर्स, लोजिकल रीज़निंग, मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमेरेसी और डाटा) और पेपर-2 टेक्निकल कंप्यूटर साइंस (पेडोलॉजी, मेंटल एबलिटी व डाटा, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, कंप्यूटर नेटवर्क, नेटवर्क सिक्योरिटी और वेब डवलमेंट) से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। यूपी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है।  

पेपर

विषय

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक

1

जनरल नॉलेज व एप्टिट्यूड (इतिहास व कल्चर, भूगोल, करंट अफेयर्स, लोजिकल रीज़निंग, मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमेरेसी और डाटा)  

100

100

टेक्निकल कंप्यूटर साइंस (पेडोलॉजी, मेंटल एबलिटी व डाटा, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, कंप्यूटर नेटवर्क, नेटवर्क सिक्योरिटी और वेब डवलमेंट) 

100

100

कुल 

 

200

200

Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026 परीक्षा टाइमिंग 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के चयन में 2 चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद दोनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। एग्जाम टाइमिंग के लिए आप नीचे बनी टेबल देख सकते हैं। 

शिफ्ट 

एग्जाम टाइमिंग 

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा की अवधि 

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक  

सुबह 09:00 बजे

2 घंटे

2

दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

दोपहर 02.00 बजे

2 घंटे 

RSSB Computer Instructor Exam Analysis 2026

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है। यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

Rajasthan Computer Instructor Exam Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय  

डिफिल्टी लेवल 

गुड अटैंप्ट्स 

जनरल नॉलेज, रीज़निंग और गणित 

मध्यम 

जल्द अपडेट

कंप्यूटर और मेंटल एबिलिटी 

आसान से मध्यम 

जल्द अपडेट

ओवरऑल

मध्यम 

जल्द अपडेट


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 23, 2026, 17:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News