HP TET June Result 2026: हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 23, 2026, 17:15 IST

HP TET June Result 2026: हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य की टीईटी परीक्षा जून सेशन का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

HP TET June Result 2026
HP TET June Result 2026

HP TET June Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर जून 2026 सेशन राज्य की टीचर पात्रता परीक्षा (TET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 7 जून, 13 जून, 14 जून, 17 जून और 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी।  इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

HP TET Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिेटेल्स पहले से तैयार रखें। 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

HP TET June Result 2026 - हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश टीईटी जून सेशन 2026 की परीक्षा के लिए कुल 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 29,900 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्ष में कुल 6,744 पास हुए, जबकि 23,154 उम्मीदवार फेल हो गए। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा 2026

बोर्ड का नाम 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

22 अगस्त 2026 

परीक्षा सेशन 

जून 2026

परीक्षा की तिथि 

7 जून, 13 जून, 14 जून, 17 जून और 21 जून 2026 को आयोजित

रिजल्ट डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hpbose.org

HP TET Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें। 

  • HP TET June Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • रिजल्ट की PDF में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा क्या है? 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा राज्य के लेवल का एग्जाम है, जो हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित कराया जाता है। इस परीक्षा का पास करने के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की पात्रता मिल जाती है। 

ये भी पढ़ें: UPSSSC Lower PCS Question Paper 2026: यूपी लोअर पीएसीएस मेन्स प्रश्न पत्र इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 23, 2026, 17:15 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News