UP ITI Merit List 2026: यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट scvtup.in पर होगी OUT, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे PDF
UP ITI Merit List 2026: यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
UP ITI Merit List 2026: उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 7 अगस्त तक पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी मेरिट, पसंदीदा ट्रेड और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी।
आईटीआई ITI मेरिट लिस्ट 2026 हाइलाइट्स
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी आईटीआई एडमिशन मेरिट लिस्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| प्रवेश प्रक्रिया | यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 |
| मेरिट लिस्ट | अगस्त 2026 में |
| चयन का आधार | 10वीं के अंकों के आधार पर |
| मेरिट लिस्ट मोड | ऑनलाइन |
| सीट अलॉटमेंट | मेरिट के आधार पर |
| परीक्षा | यूपी आईटीआई |
| संस्थान का नाम | NCVT & SCVT |
| आधिकारिक वेबसाइट | skillindiadigital.gov.in / scvtup.in |
| आगे की प्रक्रिया | सीट अलॉटमेंट, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश |
UP ITI Merit List 2026 Kab Aayegi?
यूपी ITI एडमिशन 2026 के लिए आवेदन जुलाई-अगस्त में किए गए थे। अब उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है। पहली मेरिट लिस्ट अगस्त 2026 में किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी पक्की तारीख SCVT UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट scvtup.in पर लॉगिन करके अपनी रैंक, सिलेक्शन स्टेटस और सीट अलॉटमेंट की जानकारी देख सकेंगे।
यहां देखें: UP ITI Result 2026 Link
10वीं के अंकों के आधार पर होगा चयन
UP ITI Admission 2026 में नए अभ्यर्थियों के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा रही है। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा। इसके बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के अनुसार उम्मीदवारों को ITI और ट्रेड आवंटित किया जाएगा।
UPTET Result 2026: लिंक जल्द, जानें कब, कहां और कैसे चेक करें यूपीटीईटी पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड
UP ITI Merit List PDF कहां मिलेगी?
UP ITI Merit List 2026 जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसकी PDF या चयन संबंधी सूचना State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT UP) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट जारी होने पर इसी वेबसाइट पर संबंधित लिंक एक्टिव किया जाएगा। जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी मेरिट लिस्ट को चेक कर सकेंगे।
UP ITI Admission Merit List में क्या जानकारी होगी?
मेरिट लिस्ट या सीट अलॉटमेंट में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं, जैसे:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
मेरिट/रैंक
-
10वीं के अंकों की जानकारी
-
आवंटित ITI
-
आवंटित ट्रेड
-
सीट की श्रेणी
-
रिपोर्टिंग या प्रवेश की तारीख
-
दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी जानकारी
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या करना होगा?
जिन कैंडिडेट्स को पहली मेरिट लिस्ट में सीट मिल जाएगी, उन्हें निर्धारित समय के अंदर संबंधित ITI में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि किसी अभ्यर्थी को पहली लिस्ट में सीट नहीं मिलती है तो ऐसे उम्मीदवारों को आगे के काउंसलिंग या सीट अलॉटमेंट राउंड की जानकारी देखनी चाहिए।
UP ITI Admission 2026: आवेदन के बाद अब क्या?
यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट का इंतजार है। 10 अगस्त 2026 को जारी किए गए ITI रिजल्ट पुराने ITI विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ा है, जबकि नए उम्मीदवारों का एडमिशन 10वीं के अंकों के आधार पर होगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे यूपी ITI मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट की जानकारी के लिए SCVT UP की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वहां अपनी सिलेक्शन स्टेट्स देख सकेंगे।
Also Check- UP Board 10th, 12th Compartment Result 2026 Link
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.