MP Board Main & Secondary Exam Schedule 2027 जारी; जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरी Date Sheet

Last Updated: Aug 24, 2026, 16:55 IST

Board Exam 2027 Date Sheet Released: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने सेशन 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के मुख्य और सेकेंडरी एग्जाम का टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। मुख्य एग्जाम 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। छात्र नीचे से दोनों प्रकार के एग्जाम की डिटेल्स जानें। 

MP Board Main & Secondary Exam Schedule 2027 जारी; जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरी Date Sheet
MP Board Main & Secondary Exam Schedule 2027 जारी; जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरी Date Sheet

Board Exam Time Table 2027 Out: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा साल 2027 के मुख्य (Main) और माध्यमिक (Secondary) बोर्ड एग्जाम के लिए ऑफिशियल एग्जाम डेट-शीट (Examination Schedule 2027) 13 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है। साल 2027 के लिए हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेण्डरी (12वीं) और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) के मुख्य और द्वितीय एग्जाम का टाइम-टेबल 2027 भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

MP Board 10th and 12th Main Exam एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, इन एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्र Main and Secondary Exam Date Sheet 2026 देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Board Main & Secondary Exam Time Table PDF Link 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के मेन्स और माध्यमिक बोर्ड एग्जाम की डेटशीट को देखने के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल लिंक का उपयोग करें। 

MP Board Main & Secondary Exam Schedule 2027

यहां क्लिक करें

बोर्ड एग्जाम साल 2027 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र 10वीं और12वीं के 2027 में होने वाले एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स यहां देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल

एग्जाम का नाम

10वीं (हाईस्कूल) एवं 12वीं (हायर सेकेण्डरी) मुख्य व द्वितीय एग्जाम 2027

टाइम टेबल जारी तिथि

13 अगस्त 2026

एग्जाम का टाइम 

प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

सेंटर पर पहुंचने का टाइम 

प्रातः 08:00 बजे तक (कक्ष में एंट्री 08:30 बजे तक)

मुख्य प्रैक्टिकल एग्जाम 

01 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 के मध्य

ऑफिशियल वेबसाइट

mpbse.nic.in

MP Board 10th & 12th Main Exam 2027: एग्जाम की मुख्य डेट्स 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेन्स बोर्ड एग्जाम की डेट्स के बारे में यहां से जानें।  

कक्षाएं 

एग्जाम डेट्स 

12वीं (हायर सेकेण्डरी मुख्य एग्जाम)

17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक 

10वीं (हाईस्कूल मुख्य एग्जाम)

24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक 

एमपी बोर्ड 10वीं मेन्स बोर्ड एग्जाम   

एमपी बोर्ड 12वीं मेन्स बोर्ड एग्जाम   

MP Board 10th & 12th Secondary Exam 2027: एग्जाम की मुख्य डेट्स 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम की डेट्स के बारे में यहां से जानें।  

कक्षाएं 

एग्जाम डेट्स 

12वीं (सेकेंडरी एग्जाम)

11 जून 2027 से 30 जून 2027

10वीं (सेकेंडरी एग्जाम)

15 जून 2027 से 30 जून 2027

एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम  

मेन्स और सेकेंडरी एग्जाम का Time-Table 2027-PDF कैसे डाउनलोड करें?

एमपी बोर्ड के साल 2027 के मुख्य (Main) और माध्यमिक (Secondary) एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए 'Important Alerts' के सेक्शन पर जाएं।

3. फिर, ‘Examination Schedule (Time-Table 2027) for Main & Secondary Examination’ के लिंक पर क्लिक करें।

4. क्लिक करते ही स्क्रीन पर दोनों कक्षाओं की पूरी डेटशीट पीडीएफ खुल जाएगी। 

5. फिर, छात्र इसे डाउनलोड कर लें। 

Board Main & Secondary Exam Schedule 2027 के लिए बोर्ड द्वारा जारी निर्देश 

  • एग्जाम सेंटर में एंट्री टाइम: सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर करीब सुबह 8:00 बजे पहुंचना होगा। साथ ही, एग्जाम हॉल में 08:30 बजे तक उपस्थित होना होगा। छात्रों को 08:45 बजे के बाद हॉल और सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। 
  • क्वश्न पेपर: छात्रों को एग्जाम शुरू होने के करीब 15 मिनट पहले यानी 8:45 बजे तक  क्वश्न पेपर पढ़ने के लिए दे दिया जाएगा। साथ ही, इसके 5 मिनट पहले 8:55 बजे छात्रों को आंसर-शीट प्रदान कर दी जाएगी। 
  • प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट: रेगुलर छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके स्कूलों में ही आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, प्राइवेट छात्रों के एग्जाम अलॉटेड एग्जाम सेंटर पर 01 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक के बीच आयोजित किए जाएंगे। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 24, 2026, 16:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News