CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया BSEB 'Vidya Sathi App', 700 मॉडल स्कूलों के छात्रों को 24x7 मिलेगा लाइव टीचर्स का सपोर्ट
विद्या साथी ऐप 24x7: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों के लिए एक नए एप ‘Vidya Sathi App 24x7’ का निर्माण किया है, जिसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सोमवार को इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म पर शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से 3 लाख छात्र किसी भी समय अपने क्वश्न और डाउट्स को अपनी पसंद के 75 हजार टीचर से सॉल्व समझ सकते हैं।
Vidya Sathi App 24x7,BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य में डिजिटल शिक्षा को नया रूप देने के लिए एक ऐतिहासिक नई शुरूआत करते हुए ‘Vidya Sathi 24x7’ नाम का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह एप 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए लाइव किया गया है। साथ ही, इस ऐप का मुख्य उद्देश्य गांव और शहर के छात्रों को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त एजुकेशन देने के में सहायता करना है।
शुरुआत में यह मोडल या योजना को राज्य के 688 मॉडल स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से 9वीं से 12वीं तक के छात्र किसी भी समय किसी भी टॉपिक के डाउट्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। साथ ही, इस प्रक्रिया के लिए छात्रों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी। साथ ही, छात्र BSEB Vidya Sathi App के जरिए छात्र अपनी पसंद के टीचर को भी चुन सकेंगे।
CM सम्राट चौधरी का संकल्प
CM सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7 इंटरैक्टिव प्लेटफार्म 'बिहार विद्या साथी' को शुरू किया गया है। ऐप को शुरू करते हुए CM ने कहा कि 'अब बच्चों को अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के लिए अच्छा मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे छात्र अपनी भविष्य को बेहतर बना सकें'।
'बिहार विद्या साथी' इस ऐप के जरिए छात्रों को उनकी सुविधा के अनुसार पढ़ाई करने में मदद और आसानी प्राप्त होगी। साथ ही, किसी भी सब्जेक्ट से जुड़ी परेशानियों को आसानी से मिनटों में सॉल्व कर दिया जाएगा।
Vidya Sathi 24x7: एप से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
छात्रों के लिए जल्द लॉन्च होने वाला यह एप काफी लाभदायक हो सकता है। इस एप को इस्तेमाल करने से पहले छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| ऐप का नाम | Vidya Sathi App 24x7 |
| कक्षाएं | 9वीं से 12वीं तक के छात्र |
| प्रारंभिक दायरा | राज्य के 688 मॉडल स्कूल |
| शिक्षक उपलब्धता | 24x7 (दिन-रात 24 घंटे लाइव सहायता) |
| फीस | पूरी तरह से फ्री |
| मुख्य उद्देश्य | ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मान और गांव में ही बेहतर डिजिटल शिक्षा |
BSEB Vidya Sathi App 24x7: Official Tweet
BSEB आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से Vidya Sathi App 24x7 की जानकारी सभी छात्रों को प्रदान की। यहां से ऑफिशियल ट्वीट को देखें।
#Bihar #BSEB #BiharBoard@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp pic.twitter.com/5ZLZZwtwAH
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 10, 2026
बिहार बोर्ड Vidya Sathi App: ऐप की मुख्य विशेषताएं और लाभ
बिहार बोर्ड की यह पहल विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले छात्रों के लिए एक सुनहरे अवसर की तरह साबित होगा, जिससे वह किसी भी तरह के क्वश्न के आंसर या अपने डाउट्स को सॉल्व कर सकेंगे। यहां नीचे से जानें इस एप की सुविधाओं के बारे में जानें।
ऐप में निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं प्रदान की गई हैं:
- 24x7 लाइव टीचर: इस एप के माध्यम से छात्रों की सहायता के लिए हर समय टीचर लाइव उपलब्ध रहेंगे।
- फ्री डाउट सेशन: आयोग ने इस एप के माध्यम से छात्रों के लिए किसी भी सब्जेक्ट या टॉपिक से जुड़े डाउट्स को सॉल्व करने के लिए कोई फीस निर्धारित नहीं की है।
- पसंद का टीचर चुनने की आजादी: छात्र किसी भी टॉपिक या डाउट को सॉल्व करने के लिए अपनी पसंद के टीचर को चुन सकते हैं। साथ ही, उनसे पढ़ाई कर सकेंगे।
- गांव में ही बेहतर शिक्षा: ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन के लिए बड़े शहरों या महंगे कोचिंग सेंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.