NEET UG 2026 Seat Allotment Result Out: MCC ने जारी किया रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इस direct link से PDF करें डाउनलोड
MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी द्वारा नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग के लिए रिवाइज्ड प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट को आज ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। छात्र रैंक के अनुसार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
NEET UG 2026 Counselling Revised II Provisional Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और सेंट्रल कॉलेजो जैसे MBBS, BDS, और B.Sc. Nursing में एडमिशन के लिए आयोजित NEET UG 2026 काउंसलिंग का रिवाइज्ड II प्रोविशनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है।
जिन छात्रों ने नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया को पूरा किया था, वे ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर जाकर अपने-अपने सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की पीडीएफ (PDF) को डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया
छात्र MCC द्वारा जारी की गई रिवाइज्ड I प्रोविशनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक संस्था | Medical Counselling Committee (MCC / DGHS) |
| एंट्रेंस एग्जाम | NEET UG 2026 |
| कोर्स | MBBS, BDS, B.Sc. Nursing |
| रिजल्ट मोड | Revised Provisional Seat Allotment Result (Round 1) |
| कॉलेज रिपोर्टिंग का टाइम | 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
NEET UG 2026 रिवाइज्ड I प्रोविशनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट - Direct Link
एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग के रिवाइज्ड II प्रोविशनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को डाउनलोड और चेक करने के लिए छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।
NEET UG Counselling Revised Provisional Seats Allotment 2026 PDF | यहां क्लिक करें |
By when do candidates need to report to the college for NEET UG 2026 counselling?
MCC द्वारा जारी किए गए राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में जिन छात्रों को रैंक के आधार पर सीटें अलॉट की गई है, उन छात्रों को 31 अगस्त 2026 तक अपने अलॉटेड कॉलेजो में जाकर एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दिए गए टाइम के अनुसार ही रिपोर्ट करना होगा।
NEET UG 2026 Seat Allotment: रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?
MCC द्वारा जारी रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद 'UG Medical Counselling' टैब पर क्लिक करें।
- फिर, 'Current Events' के अंदर ‘Revised Provisional Result Round 1 UG 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही, अलॉटेड लिस्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- फिर, आप इस लिस्ट में अपने रोल नंबर की सहायता से सर्च करें।
- सर्च करने के बाद अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें।
- डाउनलोड करने के बाद छात्र इस प्रोविजनल लेटर का एक कलर्ड प्रिंटआउट भी निकाल लें।
छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट निर्देश क्या है?
-
फिजिकल रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: जिन छात्रों को जारी किए गए इस रिवाइज्ड रिजल्ट में कोई सीट अलॉट हुई है, तो वे अपने उस अलॉटेड कॉलेज में 31 अगस्त 2026 से पहले या 31 अगस्त तक एडमिशन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
-
फ्री एग्जिट (Free Exit) का ऑप्शन: यदि किसी छात्र को राउंड 1 में मिली सीट से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही, वे एडमिशन भी नहीं लेना चाहते है, तो वे 'Free Exit' के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
-
राउंड 2 अपग्रेडेशन (Upgradation): जो छात्र मिली हुई सीट को एक्सेप्ट करते हुए राउंड 2 में बेहतर कॉलेज के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं, उन्हें पहले अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करते समय 'Upgradation Option' चुनना होगा।
यहां भी पढ़े: CG B.Ed, D.El.Ed की सेकेंड प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट 2026 क्या कल 25 अगस्त को होगी जारी?
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.