Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026: बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Aug 24, 2026, 15:30 IST

Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026: राजस्थान बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षा में भाग लिया है, वे अपनी उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026 कब आएगी?
Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026 कब आएगी?

Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 की परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब RSSB Computer Anudeshak Answer Key 2026 का इंतजार है। आयोग की ओर से जल्द ही परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, आधिकारिक आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।

RSSB Computer Anudeshak Answer Key 2026 हाइलाइट्स

इस भर्ती के तहत 3,951 पदों पर बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों की नियुक्ति की जानी है। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3,629 पद हैं। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक 2026  भर्ती से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।

भर्ती बोर्ड का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

भर्ती का नाम

कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती 2026

पद का नाम

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

कुल पद

3,951

परीक्षा तिथि

22 और 23 अगस्त 2026

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा

आंसर की

जल्द 

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Computer Instructor Exam 2026 कब हुआ और कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को किया गया। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित हुई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अब प्रश्नपत्र, राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आंसर की 2026 और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से आयोजित वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पारी में जयपुर जिले में 7,142 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,091 उपस्थित और 3,051 अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 57.28 प्रतिशत और दूसरी पारी में 56.92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

वहीं, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पारी में 35,613 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,679 उपस्थित और 12,934 अनुपस्थित रहे। इस पारी में 63.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि दूसरी पारी में 63.09 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। 

परीक्षा

पारी

पंजीकृत अभ्यर्थी

उपस्थित

अनुपस्थित

उपस्थिति

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

पहली पारी

7,142

4,091

3,051

57.28%

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

दूसरी पारी

56.92%

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

पहली पारी

35,613

22,679

12,934

63.68%

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

दूसरी पारी

63.09%

Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026 कब जारी होगी?

कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की उत्तर कुंजी का लिंक RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर Answer Key Section में उपलब्ध कराया जाएगा और Question Paper सेक्शन में मास्टर पेपर अपडेट किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि राजस्थान बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की सितंबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी आंसर की से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Rajasthan Computer Instructor Response Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिस्पॉन्स शीट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देखकर डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Candidate Corner में जाएं।

  3. फिर Answer Key या संबंधित परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

  4. Computer Instructor 2026 से संबंधित लिंक खोजें।

  5. यदि लॉगिन मांगा जाए तो SSO ID/आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  6. अपनी Response Sheet स्क्रीन पर खोलें।

  7. इसे डाउनलोड करके PDF के रूप में सेव कर लें।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: कितने पद?

इस भर्ती में कुल 3,951 रिक्तियां हैं। इनमें वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3,629 पद शामिल हैं।

पद

कुल पद

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

322

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

3,629

कुल

3,951

आंसर की जारी होने के बाद क्या करें?

एक बार आयोग द्वारा आंसर की जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार को किसी भी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे RSSB द्वारा निर्धारित की गई आपत्ति प्रक्रिया का पालन करते हुए, निश्चित समय-सीमा और तय शुल्क के साथ अपने ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

UPTET Result 2026: लिंक जल्द, जानें कब, कहां और कैसे चेक करें यूपीटीईटी पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 24, 2026, 15:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News