HP TET June Final Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा फाइनल आंसर-की जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 24, 2026, 14:46 IST

HP TET June Final Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य की टीईटी परीक्षा जून सेशन की फाइनल आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

HP TET June Final Answer Key 2026
HP TET June Final Answer Key 2026

HP TET June Final Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर जून 2026 सेशन राज्य की टीचर पात्रता परीक्षा (TET) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 7 जून से 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी। हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एचपी एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तर कुंजी की PDF में सीरीज-A, सीरीज-B, सीरीज-C और सीरीज-D के प्रश्नों के सही जवाब लिखे हुए हैं। हर सीरीज में कुल 150 प्रश्न दिए गए हैं। उम्मीदवारों को PDF ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

HP TET Final Answer Key 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इससे एक दिन पहले यानी दिनांक 23 अगस्त 2026 को हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी किया गया था। 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा फाइनल आंसर-की 2026 PDF डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें

HP TET June Final Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा राज्य के लेवल का एग्जाम है, जो हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित कराया जाता है। इस परीक्षा का पास करने के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की पात्रता मिल जाती है।  

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा 2026

बोर्ड का नाम 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला 

परीक्षा सेशन 

जून 2026

परीक्षा की तिथि 

7 जून, 13 जून, 14 जून, 17 जून और 21 जून 2026 को आयोजित

फाइनल आंसर-की स्टेट्स 

 

जारी 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

23 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hpbose.org

HP TET Final Answer Key 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें? 

हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Notifications सेक्शन देखें।  

  • FINAL ANSWER KEY TET JUNE-2026 पर क्लिक करें। 

  • आंसर-की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की PDF डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 24, 2026, 14:46 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News