UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें Apply
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 27 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए आज यानी 24 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 27 जुलाई 2026 को विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में साइंटिफिक असिस्टेंट व लेबोरेटरी असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 208 रिक्त पदों को भरा जाना है। आज इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं।
UPSSSC FSL Recruitment 2026 in English
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में लेबोरेटरी पदों की भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि सहित अन्य जरूरी डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ऑनलाइन आवेदन लिंक |
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी में साइंटिफिक असिस्टेंट (रेगुलर) के 134 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट (स्पेशल भर्ती) के 13 पद, लैब असिस्टेंट (लेबोरेटरी असिस्टेंट) (रेगुलर) के 56 पद और लैब असिस्टेंट (लेबोरेटरी असिस्टेंट) (स्पेशल भर्ती) के कुल 05 पद भरे जाने हैं। इन पदों के चयन में यूपी टीईटी 2025 शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल मेरि़ट लिस्ट शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विभाग का नाम | यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी |
| पद का नाम | साइंटिफिक असिस्टेंट व लेबोरेटरी असिस्टेंट |
| रिक्त पदों की संख्या | 208 |
| विज्ञापन संख्या | 15/2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 27 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया | यूपी टीईटी 2025 शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल मेरि़ट लिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 Eligibility Criteria
यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित विषय में बीटेक और बीएससी की डिग्री के साथ यूपीएसएसएससी पीईटी क्वालीफाई होना अनिवार्य है। ‘A’ लेवल का कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए आवेदन फीस 25 रुपय हैं। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
Go to Home पर क्लिक करें।
-
Notifications/Advertisement सेक्शन देखें।
-
Job Notification में आपको Advertisement नंबर दिख जाएगा।
-
अब Apply बटन पर क्लिक करें।
-
Submit Application पर क्लिक करें।
-
PET Registration, OTP Code और Verification Code भरें।
-
Click Here To Proceed पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोेटोे और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.