NEET PG 2026 Admit Card: आज जारी होगा हॉल टिकट, यहां देखें डाउनलोड करने के स्टेप्स और एग्जाम डिटेल्स
NEET PG 2026 Hall Ticket Download: NBEMS बोर्ड NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड को आज 24 अगस्त, 2026 को कभी भी जारी कर दिया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।
NEET PG Admit Card 2026, (24 अगस्त 2026): नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जॉमिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 24 अगस्त 2026 को आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही लाइव कर दिया जाएगा। जिन छात्रों ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब जल्द ही अपना एडमिट कार्ड को यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026 का एग्जाम 30 अगस्त 2026 को देशभर के अलग-अलग सेंटर पर सिंगल शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। जो छात्र इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर हॉल टिकट की लेटेस्ट अपडेट्स की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से एग्जाम की सभी डिटेल्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
NEET PG 2026 एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स
छात्र NBEMS द्वारा आज जारी किए जाने वाले NEET PG 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड की ऑफिशियल अपडेट्स और एग्जाम की डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। छात्रों के लिए इस टेबल में एग्जाम डेट और एग्जाम मोड की सभी डिटेल्स को यहां से जानें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक संस्था | नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जॉमिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) |
| एग्जाम का नाम | NEET PG 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 24 अगस्त 2026 |
| एग्जाम डेट | 30 अगस्त 2026 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे) |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) - सिंगल शिफ्ट |
| कुल क्वश्न व मार्क्स | 180 बहुविकल्पीय प्रश्न और 720 मार्क्स |
| एग्जाम टाइम | 3 घंटे 30 मिनट और 210 मिनट |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
NEET PG 2026 Admit Card Download Direct Link
NBEMS द्वारा NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in के साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
| Information | Direct Link |
| NEET PG 2026 Admit Card Download Direct Link | यहां क्लिक करें (SOON) |
| NEET PG 2026 Website | |
| NEET PG 2026 Website |
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीट पीजी 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर विजिट करें।
- NEET PG के होमपेज पर जाकर दिए गए 'NEET PG 2026' के सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल 'Applicant Login' लिंक पर जाएं और अपना User ID तथा पासवर्ड को फिल करें।
- फिर, स्क्रीन पर आए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
- फिर, सभी व्यक्तिगत डिटेल्स जैसे रोल नंबर और एग्जाम सेंटर की जांच।
- डाउनलोड करने के बाद छात्र इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
NEET PG के एग्जाम के नए बदलाव
- नया एग्जाम पैटर्न: NBEMS ने इस साल एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव करते हुए क्वश्न के नंबर 200 से घटाकर 180 क्वश्न कर दिया गया है। एग्जाम की कुल अवधि (210 मिनट) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे छात्रों को प्रति क्वश्न थोड़ा अधिक टाइम मिलेगा।
- टाइम-लॉक्ड सेक्शंस (Group A to E): क्वश्न पेपर 5 सेक्शंस में विभाजित होगा, जहां हर सेक्शन के लिए 42 मिनट का समय निश्चित (Time-Locked) रहेगा। समय समाप्त होते ही अगला सेक्शन खुद-ब-खुद स्क्रीन पर आ जाएगा।
- बायोमेट्रिक सिक्योरिटी: एग्जाम सेंटर पर फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और सख्त निगरानी व्यवस्था की गई है।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स: एग्जाम सेंटर पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ ओरिजनल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि और एनबीईएमएस द्वारा जारी पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना जरूरी है।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.