UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: जानें कब आएगा यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड

Last Updated: Aug 24, 2026, 16:53 IST

UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: 6 सितंबर को आयोजित होने वाली यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से ले जाना होगा।

UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026 Kaise Download Kare
UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026 Kaise Download Kare

UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित कर दी गई है। वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पॉलिटेक्निक लेक्चरर की लिखित परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा मेंं शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP Polytechnic Lecturer Admit Card 2026 कब आएगा?

यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती की परीक्षा 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा की तारीख को देखते हुए एडमिट कार्ड अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर 2026 की शुरुआत में जारी होने की संभावना है। हालांकि, एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, इसलिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन विवरण के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

uppsc

UPPSC पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। 

भर्ती संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पद का नाम

पॉलिटेक्निक लेक्चरर

कुल पद

513

परीक्षा वर्ष

2026

परीक्षा तिथि

6 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड

 

परीक्षा माध्यम

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

कहां मिलेगा यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 का लिंक?

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद इसका लिंक UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के Admit Card Download सेक्शन में उपलब्ध होगा। उम्मीदवार केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अपने पास सभाल कर रख लें।

UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Admit Card Download से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब Polytechnic Lecturer परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक चुनें।

  4. मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, दर्ज करें।

  5. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UPPSC की ऑनलाइन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के लिए Candidate Dashboard और OTR आधारित लॉगिन व्यवस्था उपलब्ध हैं।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए।

अगर नाम, जन्मतिथि, फोटो या अन्य किसी विवरण में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले आयोग से संपर्क करके ठीक कराना बेहतर होगा।

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना चाहिए। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ लेना चाहिए।

UP Polytechnic Lecturer Exam 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 513 पॉलिटेक्निक लेक्चरर पदों पर नियुक्ति की जानी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिसंबर 2025 में जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 निर्धारित थी। 


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 24, 2026, 16:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News