IPL Final 2026: अहमदाबाद में किस टीम ने जीते है कितने फाइनल? इस बार बनेगा यह नया रिकॉर्ड

Last Updated: May 31, 2026, 16:11 IST

IPL Final 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक तीन आईपीएल फाइनल खेले गए हैं। यहां गुजरात टाइटंस (2022) और RCB (2025) एक-एक बार चैंपियन बनीं, जबकि 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। यानी इस मैदान पर GT, CSK और RCB ने 1-1 फाइनल जीते हैं। बता दें कि अहमदाबाद में खेला जाने वाला यह चौथा आईपीएल फाइनल है। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL फाइनल का रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL फाइनल का रिकॉर्ड

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कुछ ही घंटों में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। खास बात यह है कि दोनों फ्रेंचाइज़ियों ने अपना पहला खिताब इसी मैदान पर जीता था. गुजरात 2022 में और RCB साल 2025 में विजेता बनी थी। बता दें कि अहमदाबाद में खेला जाने वाला यह चौथा आईपीएल फाइनल है। 

RCB के सामने इतिहास रचने का मौका

पिछले सीजन की चैंपियन RCB के पास लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा अवसर है। अगर बेंगलुरु खिताब बचाने में सफल रहती है, तो वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल इतिहास में लगातार दो सीजन जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन जाएगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का रिकॉर्ड

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अब तक तीन आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर चुका है और हर बार यहां यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक तीनों बार अलग-अलग टीमों ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड बदलने जा रहा है, और अम्ह्दाबाद को दो आईपीएल ट्राफी जीतने वाली टीम मिलने जा रही है। 

साल

मुकाबला

विजेता 

2022

GT vs RR

गुजरात टाइटंस 7 विकेट से जीती

2023

CSK vs GT

चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से जीती

2025

RCB vs PBKS

RCB 6 रन से जीती

इस मैदान पर बने हैं बड़े रिकॉर्ड

अब तक खेले गए तीन फाइनल में दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजेता बनी है। वहीं सबसे बड़ा टीम स्कोर भी गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज है।

रिकॉर्ड

स्टैट्स 

कुल फाइनल

3

पहले बल्लेबाजी कर जीत

1

रन चेज़ कर जीत

2

सबसे बड़ा स्कोर

214/4 (GT, 2023)

सबसे बड़ी पारी

96 रन - साई सुदर्शन (GT)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

3/17 - हार्दिक पांड्या (GT)

RCB vs GT: आंकड़ों में कौन आगे?

गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में कदम रखा था। तब से दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आंकड़ों में RCB को मामूली बढ़त हासिल है।

आंकड़ा

रिकॉर्ड

कुल मैच

9

RCB जीती

5

GT जीती

4

इस सीजन में RCB का पलड़ा भारी

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों की तीन बार भिड़ंत हुई और इनमें से दो मुकाबलों में RCB ने जीत दर्ज की। हालांकि, फाइनल का दबाव और अहमदाबाद में घरेलू समर्थन गुजरात टाइटंस को अतिरिक्त बढ़त दे सकता है।

ट्रॉफी से बस एक कदम दूर

एक तरफ RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना लेकर उतरेगी, तो दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास दोहराना चाहेगी। ऐसे में आईपीएल 2026 का फाइनल सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दो बेहतरीन टीमों के बीच सीजन की सबसे बड़ी टक्कर होने जा रहा है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 31, 2026, 16:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News