NABARD Development Assistant Mains Result 2026: नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक
NABARD Development Assistant Mains Result 2026: नाबार्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डेवलपमेंट असिस्टेंट का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NABARD Development Assistant Mains Result 2026: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर डेवलपमेंट असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में उन चयनित उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिन्हें भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। आप नीचे लेख के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 162 रिक्त पदों को भरना चाहता है। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
NABARD Development Assistant Mains Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर दर्ज कर अपना नाम PDF में देख सकते हैं। रिजल्ट के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा का कठिन लेवल, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवारों की संख्या और उम्मीदवारों के प्रदर्शन आदि कारक पर निर्भर करती है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु रिजल्ट चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा।
NABARD Development Assistant Mains Result 2026 - हाइलाइट्स
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नाबार्ड के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड रिजल्ट के बाद जारी होने के बाद की उम्मीद है। डेवलपमेंट असिस्टेंट के रूप में ज्वाइन करने के बाद उम्मीदवारों को इन हैंड सैलरी 31,000 से 33,000 रुपये तक दिए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) |
| परीक्षा का नाम | नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 |
| पद का नाम | नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट |
| रिक्त पदों की संख्या | 162 |
| नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि | 21 फरवरी 2026 |
| नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2026 तिथि | 30 मार्च 2026 |
| नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि | 12 अप्रैल 2026 |
| नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2026 | जल्द जारी |
| चयन के चरण | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.nabard.org |
NABARD Development Assistant Mains Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।
-
NABARD Development Assistant Mains Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर दर्ज कर नाम चेक करें।
NABARD Development Assistant Mains Result 2026 - परीक्षा की तैयारी करने के लिए टिप्स
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) की तैयारी शूरू कर देनी चाहिए। इसके लिए उन्हें अपनी रीजनल भाषा में पढ़ने और लिखने का अभ्यास करना चाहिए। अपनी कम्यूनिकेशन स्किल को बेहतर बनाना चाहिए। व्याकरण पर फोकस करना चाहिए। रोजाना न्यूजपेपर पढ़ना चाहिए।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.