RSSB Lab Assistant Answer Key 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आंसर-की जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर, जानें डिटेल्स
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026: आरएसएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) लैब असिस्टेंट एवं जूनियर लैब असिस्टेंट (विज्ञान व भूगोल) की लिखित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 05/2026) दिनांक 09 मई और 10 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 804 रिक्त पदों को भरा जाना है। अब उम्मीदवारों को केवल आंसर-की का इंतजार है, जिसकी जल्द जारी होने की उम्मीद है। लैब असिस्टेंट के लिए कुल 934,735 फॉर्म भरे गए थे, जिसमें से कुल 07 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। आंसर-की में सभी प्रश्नों के सही उत्तर होते हैं, जिसे डाउनलोड करने के बाद आप अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत और एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशंत लाना अनिवार्य है। परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट की आंसर-की जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के पहले दिन 302,129 उम्मीदवार और दूसरे दिन तकरीबन 3.75 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | लैब असिस्टेंट |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| रिक्त पदों की संख्या | 807 |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 |
| चयन के चरण | लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आरएसएसबी लैब असिस्टेंट की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें। इससे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। इस परीक्षा में आमतौर पर नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होती है इसलिए गलत उत्तरों के अंक काटना न भूलें। अगर आपको लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, या प्रश्न में ही कोई त्रुटि है, तो आप उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। किसी भी प्रश्न को चुनौती देने के लिए आपके पास एनसीईआरटी, राजस्थान बोर्ड की किताबें, या किसी मानक सरकारी लेखक की पुस्तक का प्रमाण होना अनिवार्य है। किसी गाइड या कोचिंग नोट्स को प्रमाण नहीं माना जाता। बोर्ड आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल 2 से 3 दिन का समय देता है।
RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट की आंसर-की में आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
बोर्ड का नाम
-
पद का नाम
-
परीक्षा की तिथि और पाली
-
प्रश्न पत्र कोड
-
क्रमानुगत प्रश्न संख्या
-
सही उत्तर का विकल्प
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.