RPSC 1st Grade Teacher Exam Analysis 2026: कैसा रहा पेपर 1 और पेपर 2 का लेवल, यहां देखें पूरा एनालिसिस

Last Updated: May 31, 2026, 20:59 IST

RPSC 1st Grade Teacher Exam Analysis 2026: आरपीएससी राज्य भर में दिनांक 31 मई, 2026 से 11 जून, 2026 तक फर्स्ट ग्रेड टीचर (स्कूल लेक्चरर) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन करा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के जरिए विस्तृत पेपर-समीक्षा और परीक्षा विश्लेषण देख सकते हैं।

RPSC 1st Grade Teacher Exam Analysis 2026
RPSC 1st Grade Teacher Exam Analysis 2026

RPSC 1st Grade Teacher Exam Analysis 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर (स्कूल लेक्चरर) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन करा रहा है, जो कि पूरे राज्य में दिनांक 31 मई 2026 से 11 जून 2026 के बीच ऑफलाइन मोड में होगी। आज यानी 31 मई 2026 को सुबह 10.00 बजे से 11.30 बजे तक जनरल अवेयरनेस और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक हिंदी की परीक्षा हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद आप पेपर के डिफिकल्ट लेवल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 का विश्लेषण पेपर के लेवल और एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर तैयार किया गया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस विश्लेषण के माध्यम से अपनी एग्जाम के पैटर्न को समझ सकते हैं और क्वालीफाइंग स्टेटस को भी पूरा कर सकते हैं। 

RPSC 1st Grade Teacher Exam Pattern 2026

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर की भर्ती परीक्षा (पहली) दिनांक 31 मई 2026 को आयोजित की गई है। इसमें कुल 2 पेपर शामिल थे। पहला पेपर सामान्य जागरूकता और सामान्य अध्ययन का था, जबकि दूसरा पेपर विषय से संबंधित था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। सामान्य जागरूकता और सामान्य अध्ययन का पेपर कुल 150 अंकों का था, इसके लिए कुल 90 मिनट दिए गए थे। वहीं विषय से संबंधित पेपर 300 अंकों का था, जिसके लिए कुल 180 मिनट दिए गए थे। दोनों ही पेपर में नेगेटिव मार्किंग शामिल थी। MCQ प्रश्न पूछे गए थे। कोई भी प्रश्न लिखने वाला नहीं था। पेपर में ऑफलाइन मोड में (पेन और पेपर) आयोजित किया गया था।

RPSC 1st Grade Teacher Exam Analysis 2026

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर की भर्ती परीक्षा आज की परीक्षा दो शिफ्ट्स में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 1 और पेपर 2 का ओवरऑल लेवल मध्यम से कठिन रहा। पेपर-1 और पेपर-2 का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है। 

पेपर 

कठिनाई का स्तर

प्रमुख मुख्य विषय

पेपर I: सामान्य अध्ययन

मध्यम

राजस्थान का इतिहास, करंट अफेयर्स, मेंटल एबिलिटी, सामान्य विज्ञान

पेपर II: विषय-विशेष पेपर

मध्यम से कठिन

मुख्य विषय, शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र

RPSC 1st Grade Teacher Exam 2026 - तैयारी करने के लिए टिप्स 

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर (स्कूल लेक्चरर) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी करने के लिए अब आपके पास ज्यादा समय बाकी नहीं है, जैसा कि आप जानते हैं कि परीक्षाएं शुरू हो चुकी है, जो कि 11 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर (स्कूल लेक्चरर) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी करने के लिए अब आपके पास ज्यादा समय बाकी नहीं है, जैसा कि आप जानते हैं कि परीक्षाएं शुरू हो चुकी है, जो कि 11 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ऐसे में जो टॉपिक्स आपने अब तक नहीं पढ़े हैं, उन्हें अब पूरी तरह छोड़ दें। अपने बनाए हुए शॉर्ट नोट्स, मुख्य फॉर्मूले, इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियां और राजस्थान सरकार की प्रमुख योजनाओं को एक बार अच्छे से देख लें। जो पेपर्स अभी हो चुके हैं या हो रहे हैं, उनके प्रश्नों का लेवल देखें कि आरपीएससी किस टॉपिक से गहराई में जाकर सवाल पूछ रहा है। इससे आपको अपने विषय के पेपर का थोड़ा अंदाजा मिल जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रेस बिल्कुल भी न लें।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 31, 2026, 20:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News