IPL के फाइनल मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप 5 टीमें, देखें लिस्ट
IPL 2026 सीजन का आखिरी मैच 31 मई, 2026 को अहमदाबाद में हो रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के फाइनल मैच में अब तक के 5 सबसे बड़े स्कोर कौन-से हैं ? जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
IPL के फाइनल मैच में बहुत दबाव होता है। क्योंकि, यह वह मैच होता है, जिसकी हार और जीत आपकी ट्रॉफी से दूरी तय करने के साथ आपको इतिहास के पन्नों में दर्ज कराती है। यही वजह है कि दबाव में बहुत ही कम टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इस लेख में टॉप 5 टीमों के स्कोर के बारे में जानेंगे, जिन्होंने फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन किया है।
IPL में टॉप 5 सबसे बड़े टीम स्कोर की लिस्ट
आईपीएल फाइनल मैच में सबसे अधिक टॉप स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट इस प्रकार हैंः
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के खिलाफ साल 2016 में खेले गए मैच में 208 रनों का स्कोर बनाया था। यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर ने 69 रनों की पारी खेली थी, जबकि पूरी टीम ने सिर्फ 7 विकेट गवाए थे। इसके जवाब में सामने वाली टीम आरसीबी ने सिर्फ 208 रन ही बनाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स
यह मैच सीएसके और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के बीच 2011 में खेला गया था, जिसमें सीएसके ने पांच विकेट गवाकर 205 रन बनाए थे। आपको बता दें कि यह आईपीएल के इतिहास में बना पहला 200 से अधिक स्कोर था। इस मैच में मुरली विजय ने सिर्फ 52 गेंदों में 95 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इसके जवाब में आरसीबी सिर्फ 147 रन ही बना सकी थी और सीएसके की जीत हुई थी।
मुंबई इंडियंस
यह मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 2015 में हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 202 रनों का स्कोर बनाया था। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 50 रन और लेंडल सिमंस ने 68 रनों की पारी खेली थी। सीएसके द्वारा इसके जवाब में 161 रन ही बना पाई थी और मुंबई की जीत हुई थी।
पंजाब किंग्स
यह मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 2014 में खेला गया था, जिसमें पंजाब की टीम ने 199 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। पंजाब से ऋद्धिमान साहा ने 55 गेंदों में नाबाद 115 रन जड़े थे। हालांकि, इतना स्कोर करने के बाद भी पंजाब की जीत नहीं हुई थी। केकेआर ने 3 गेंदों से यह जीत हासिल की थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स
यह मैच केकेआर और पंजाब के बीच 2014 में खेला गया था, जिसमें पंजाब ने 199 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर ने 200 रन बनाए थे। यह स्कोर 19.3 ओवर और 7 विकेट खोकर खड़ा किया गया था। केकआर से मनीष पांडे ने सिर्फ 50 गेंदों में 94 रनों की दमदार पारी खेली थी। यह मैच भी आईपीएल के इतिहास में सदा के लिए दर्ज हो गया था।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com