UP CNET एडमिट कार्ड 2026 जारी, 6 जून को होंगे एग्जाम

Last Updated: May 30, 2026, 17:27 IST

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा उत्तर प्रदेश बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (UP CNET 2026) के एडमिट कार्ड 30 मई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जारी कर दिए गए हैं। यह राज्य स्तरीय एग्जाम 6 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:20 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। 

UP CNET एडमिट कार्ड 2026 जारी, 6 जून को होंगे एग्जाम
UP CNET एडमिट कार्ड 2026 जारी, 6 जून को होंगे एग्जाम

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), उत्तर प्रदेश द्वारा कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (UP CNET 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे सभी छात्र, जिन्होंने बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल abvmucet26.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल UP CNET 2026 के एग्जाम 6 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जा रहे है। एडमिट कार्ड अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या किसी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।

UP CNET 2026: ग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारियां 

उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में B.Sc Nursing सीटों पर एडमिशन इसी एग्जाम के माध्यम से होंगे। एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम का नाम

उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (UP CNET 2026)

संचालक यूनिवर्सिटी

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ

कोर्स का नाम

बी.एससी. नर्सिंग (B.Sc. Nursing - 4 वर्ष)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

30 मई 2026

UP CNET एग्जाम की डेट 

06 जून 2026

एग्जाम टाइम 

सुबह 11:00 AM से दोपहर 01:20 PM तक

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)

ऑफिशइयल वेबसाइट

abvmucet26.co.in / abvmuup.edu.in

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

UP CNET 2026 अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. पहले एग्जाम के ऑफिशियल पोर्टल abvmucet26.co.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर "B.Sc Nursing / CNET 2026 Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।
  4. जानकारी भरने के बाद 'Login' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  6. इसे अच्छी तरह चेक करें और इसका एक कलर प्रिंटआउट निकाल लें।

पासवर्ड भूलने पर क्या करें?  

यदि आप पासवर्ड भूल गए है, तो आप लॉगिन पेज पर दिए गए “Forgot Registered ID Number & Password” ऑप्शन पर क्लिक करके अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

एग्जाम का पैटर्न और महत्वपूर्ण नियम 

  • प्रश्नों के प्रकार: एग्जाम में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  • समय अवधि: पेपर को हल करने के लिए छात्रों को कुल 140 मिनट का समय मिलेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस एग्जाम कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए छात्र सभी प्रश्नों के आंसर दे सकते हैं।
  • भाषा: एग्जाम का माध्यम केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

UP CNET 2026 के एडमिट कार्ड पर इन डिटेल्स को जरूर जांचें

UP CNET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई इन डिटेल्स को डॉक्यूमेंट्स से जरूर करें। 

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता/पिता का नाम
  • फोटो और सिग्नेचर
  • अलॉटेड एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम के निर्देश

एग्जाम के दिन सेंटर पर क्या लेकर जाएं?

सुरक्षा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नियमों के कारण आपको एग्जाम सेंटर पर निम्नलिखित चीजें साथ ले जाना अनिवार्य है:

  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी: ध्यान रखें कि मोबाइल में दिखाया गया डिजिटल एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो: ये फोटो वही होनी चाहिए, जो आपने फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।
  • ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से कोई एक।
  • पेन: OMR शीट भरने के लिए काला या नीला बॉलपॉइंट पेन।

यहां भी पढ़ें: UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश टीचर्स भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 30, 2026, 17:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News