New Aadhaar App: बंद होने वाला है आधार ऐप, नए ऐप में है ये एडवांस फीचर, ऐसे करें प्रोफाइल सेटअप

Last Updated: May 26, 2026, 11:54 IST

New Aadhaar App: भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जल्द mAadhaar ऐप बंद करने जा रहा है। नए ऐप में QR-based वेरिफिकेशन, फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। यूजर्स को नए ऐप में मोबाइल OTP, फेस वेरिफिकेशन और PIN सेटअप के जरिए प्रोफाइल बनानी होगी।

New Aadhaar App
New Aadhaar App

यदि आप अभी भी mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जल्द ही आपको नए आधार ऐप पर शिफ्ट होना होगा। सरकार और भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साफ कर दिया है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द बंद किया जाएगा। इसकी जगह आने वाला नया Aadhaar App सिर्फ डिजाइन में नहीं, बल्कि सिक्योरिटी और प्राइवेसी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

UIDAI के मुताबिक, नया ऐप यूजर्स को उनकी डिजिटल पहचान पर ज्यादा कंट्रोल देगा और आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन को पहले से ज्यादा सिक्योर बनाएगा।

अब पूरा Aadhaar दिखाने की जरूरत नहीं

नए ऐप का सबसे बड़ा बदलाव QR-based Aadhaar sharing फीचर है। यानी होटल, अस्पताल या किसी सरकारी दफ्तर में पहचान दिखाने के दौरान आपको पूरा आधार शेयर नहीं करना पड़ेगा। 

यूजर जरूरत के हिसाब से सिर्फ जरूरी जानकारी ही QR कोड के जरिए शेयर कर सकेगा। इससे डेटा लीक और गलत इस्तेमाल का खतरा काफी कम हो सकता है।

OTP के साथ फेस ऑथेंटिकेशन

पुराने mAadhaar ऐप में लॉगिन ज्यादातर OTP पर निर्भर था, लेकिन नए आधार ऐप में सिक्योरिटी की एक और लेयर जोड़ी गई है। अब कई सेवाओं में OTP के साथ फेस ऑथेंटिकेशन और QR वेरिफिकेशन भी जरूरी हो सकता है। सरकार का मानना है कि इससे फर्जी एक्सेस और पहचान चोरी जैसे मामलों पर लगाम लगेगी।

बायोमेट्रिक डेटा पर यूजर का कंट्रोल

नए ऐप में यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस वेरिफिकेशन को सीधे ऐप से लॉक या टूलींग कर सकते हैं। यानी अगर आपको कभी लगे कि आपका बायोमेट्रिक डेटा गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकता है, तो आप तुरंत उसे कंट्रोल कर पाएंगे।

ऐसे करें नए Aadhaar App का सेटअप

नया ऐप सेटअप करना थोड़ा ज्यादा सिक्योर बनाया गया है।

  • Play Store से आधिकारिक “Aadhaar” App डाउनलोड करें

  • Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें

  • OTP से वेरिफिकेशन करें

  • जरूरत पड़ने पर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें

  • PIN या Biometric unlock सेट करें

  • Aadhaar नंबर जोड़कर अंतिम OTP वेरिफिकेशन करें

इसके बाद आपका नया Aadhaar App इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

साल 2027 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे डॉक्युमेंट

अच्छी बात यह है कि UIDAI ने myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त डॉक्युमेंट अपडेट की सुविधा भी बढ़ा दी है। अब यूजर्स 14 जून 2027 तक बिना शुल्क के पहचान और पते से जुड़े डाक्यूमेंट्स अपडेट कर सकेंगे। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 26, 2026, 11:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News