भारत गौरव ट्रेन से करें इस पड़ोसी देश की यात्रा! रूट, किराया और स्टॉपेज सहित देखें सभी डिटेल्स

Last Updated: May 25, 2026, 17:36 IST

Bharat Gaurav Train: IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से अब नेपाल यात्रा आसान हो गई है। “पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” 12 जून 2026 से इंदौर से शुरू होगी। 10 दिन के इस टूर में काठमांडू, पोखरा और चितवन नेशनल पार्क घुमाया जाएगा। ट्रेन में AC कोच, फ़ूड और सफारी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Bharat Gaurav Train
Bharat Gaurav Train

Bharat Gaurav Train: भारत और नेपाल के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IRCTC ने पहली बार भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को नेपाल तक चलाने का ऐलान किया है। “पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” नाम की यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की सैर कराएगी। खास बात यह है कि पहली बार भारत गौरव ट्रेन भारत की सीमा पार कर नेपाल पहुंचेगी, जिससे दोनों देशों के पर्यटन संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

बता दें कि भारत गौरव सीरीज के तहत पहले से ही कई रूट पर ऐसी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें दक्षिण भारत यात्रा, पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम यात्रा, अयोध्या-काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा और बैद्यनाथ धाम-यमुना पुष्करालु स्पेशल जैसी ट्रेनें शामिल हैं, जो यात्रियों को देश के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों का दर्शन कराती हैं।

12 जून से शुरू होगी खास यात्रा

IRCTC के मुताबिक यह ट्रेन 12 जून 2026 को इंदौर से रवाना होगी। पूरा टूर 9 रात और 10 दिन का होगा। पैकेज को इस तरह तैयार किया गया है कि यात्रियों को अलग से किसी व्यवस्था की चिंता न करनी पड़े। ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने, खाने-पीने, लोकल ट्रांसफर और घूमने-फिरने की सुविधा पैकेज में शामिल रहेगी। धार्मिक आस्था और एडवेंचर दोनों पसंद करने वालों के लिए यह यात्रा शानदार मानी जा रही है।

मंदिर दर्शन और जंगल सफारी एक साथ 

इस यात्रा में यात्री नेपाल के कई मशहूर पर्यटन स्थलों को करीब से देख सकेंगे। इसमें काठमांडू का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple), खूबसूरत शहर पोखरा, मनकामना मंदिर और चितवन नेशनल पार्क (Chitwan National Park) शामिल हैं।

बात दें कि मनकामना मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे राइड कराई जाएगी, जो इस यात्रा का बड़ा आकर्षण होगी। वहीं चितवन नेशनल पार्क में जीप सफारी के दौरान पर्यटक गैंडा, हाथी और बंगाल टाइगर जैसे वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे।

कहां से मिलेगी ट्रेन 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्री इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इससे प्रदेश के यात्रियों के लिए नेपाल की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

ट्रेन का  किराया कितना?

IRCTC ने यात्रियों के लिए तीन कैटेगरी रखी हैं। थर्ड एसी कम्फर्ट का किराया करीब 63 हजार रुपये, सेकेंड AC  डीलक्स का लगभग 76 हजार रुपये और फर्स्ट एसी सुपीरियर का किराया करीब 90 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। यह सेमी-लक्जरी ट्रेन एयर कंडीशंड कोच, रेस्टोरेंट कार और CCTV सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यात्रा की बुकिंग IRCTC Tourism Portal के जरिए की जा सकती है।

Screenshot 2026-05-25 171726

नोट- ट्रेन का किराया IRCTC Tourism Portal पर जरुर कन्फर्म करें.

यात्रा में शामिल प्रमुख पर्यटन स्थल

यहां पर्यटक रिवर बैंक, सनसेट व्यू प्वाइंट और चितवन नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। साथ ही एलीफेंट और जीप सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा। 

पोखरा में सरंगकोट व्यू प्वाइंट से सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा बिन्ध्याबासिनी मंदिर, डेविस फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव गुफा और मनकामना देवी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। काठमांडू में यात्री प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, रॉयल पैलेस और स्वयम्भूनाथ मंदिर का भ्रमण करेंगे।

वीजा की नहीं है जरुरत

IRCTC के अनुसार, नेपाल यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है। यात्री पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 17:35 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News