BSF Head Constable Result 2026 OUT: जारी हुआ बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल आरएम/आरओ फेज 1 का रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: May 26, 2026, 11:32 IST

BSF Head Constable Result 2026 OUT: बीएसएफ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर हेड कॉन्स्टेबल आरएम/आरओ फेज 1 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

BSF Head Constable Result 2026 OUT
BSF Head Constable Result 2026 OUT

BSF Head Constable Result 2026 OUT: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) व रेडियो मैकेनिक (RM) पीईटी/पीएसटी फेज-I का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

रिजल्  PDF में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1121 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के लिए 910 पद और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए 211 पद आरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रिया में पीईटी/पीएसटी, लिखित परीक्षा, मेडिकल और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है।

BSF Head Constable Result 2026: रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) व रेडियो मैकेनिक (RM) पीईटी/पीएसटी फेज-I का रिजल्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।  

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक (भाग-1) 

क्लिक करें 

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक (भाग-2) 

क्लिक करें 

BSF Head Constable Result 2026 - हाइलाइट्स 

बीएसएफ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर हेड कॉन्स्टेबल आरएम/आरओ फेज 1 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। PDF में सफल उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)

पद का नाम 

हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक)

रिक्त पदों की संख्या 

1121 

परीक्षा का नाम 

पीईटी/पीएसटी 

परीक्षा की तिथि 

दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

26 मई 2026 

चयन के चरण 

पीईटी/पीएसटी, लिखित परीक्षा, मेडिकल और दस्तावेजों का सत्यापन

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.bsf.gov.in

BSF Head Constable Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) व रेडियो मैकेनिक (RM) पीईटी/पीएसटी फेज-I का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाएं। 

  • BSF Head Constable Result 2026 पर क्लिक करें।

  • कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF ओपन हो जाएगी। 

  • Ctrl+F का इस्तेमाल करके रोल नंबर दर्ज करें 

  • अपना नाम चेक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।  

BSF Head Constable Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?  

बीएसएफ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर हेड कॉन्स्टेबल आरएम/आरओ फेज 1 रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद रोल नंबर दर्ज कर इसमें अपना नाम चेक करें। चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस परीक्षा का एजमिट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगी। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले आता है। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट फॉलो करनी चाहिए। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 26, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News