GDS 4th Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट कब आएगी?, चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स
India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इंडिया पोस्ट जीडीएस 4th मेरिट लिस्ट 2026 स्टेट वाइज डाउनलोड कर सकते हैं।
India Post GDS 4th Merit List 2026: डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) भर्ती 2026 के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। तीन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब इंडिया पोस्ट जल्द ही GDS भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। जिन उम्मादवारों के नाम इन तीनों मेरिट लिस्ट में नही आए है वे सभी अब चौथी मेरिट लिस्ट का जारी होने का इंतजार कर रहे हें।
एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। GDS 4th मेरिट लिस्ट में BPM, ABPM और डाक सेवक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर की जाती है और इसमें कोई परीक्षा नहीं होती। चयनित उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
इंडिया पोस्ट GDS 4th मेरिट लिस्ट 2026-हाइलाइट्स
इंडिया पोस्ट 4th मेरिट लिस्ट ऑनलाइन स्टेट वाइज जारी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से डाक विभाग में कुल 28740 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट, मेरिट लिस्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | इंडिया पोस्ट |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| चौथी मेरिट लिस्ट | जून 2026 (संभावित) |
| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तिथि | 11 मई 2026 |
| डीवी की अंतिम तिथि | 26 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट GDS चौथी मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से स्टेट वाइज इंडिया पोस्ट GDS चौथी मेरिट सूची 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर GDS Online Engagement Schedule-I,January-2025 Shortlisted Candidates पर क्लिक कर Supplimentry List III पर क्लिक करें।
-
मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
PDF में नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर होने पर क्या करें?
अगर अभ्यर्थी का GDS 4th मेरिट लिस्ट PDF में नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया है, तो इसका साफ मतलब है कि आपका चयन हो गया है। अब आपको निर्धारित तिथि तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वेरिफिकेशन के समय 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। उम्मीदवार तय किए गए समय पर संबंधित डिवीजन ऑफिस में पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.