AP EAPCET Answer Key 2026 (OUT): आंध्र प्रदेश एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 27 मई तक खुली रहेगी Objection Window

Last Updated: May 25, 2026, 15:52 IST

AP EAPCET 2026 की फाइनल आंसर-की आज, 25 मई 2026 को सुबह 11 बजे जारी कर दी गई है। छात्र 27 मई 2026 को सुबह 11 बजे तक प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाउनलोड लिंक जल्द ही यहां उपलब्ध होगा। 

AP EAPCET Answer Key 2026 (OUT): आंध्र प्रदेश एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 27 मई तक खुली रहेगी Objection Window
AP EAPCET Answer Key 2026 (OUT): आंध्र प्रदेश एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 27 मई तक खुली रहेगी Objection Window

आंध्र प्रदेश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन के लिए शामिल छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने AP EAPCET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आज यानी 25 मई 2026 को ऑफिशियल तौर वेबसाइट पर जारी कर दी है।

जो भी छात्र इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपने आंसर को मिला सकते हैं। इसके साथ ही, यदि आपको किसी आंसर पर ऑब्जेक्शन फिल करना है, तो ऑब्जेक्शन विंडो भी छात्रों के लिए खोल दी गई है।

AP EAPCET 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी डेडलाइन को याद रखने के लिए नीचे दी गई टेबल से डेट्स को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डेट और टाइम 

AP EAPCET 2026 एग्जाम 

मई 2026

रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की

24 मई 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 

27 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

AP EAPCET फाइनल रिजल्ट

जून 2026 का पहला हफ्ता (एक्सपेक्टेड)

AP EAPCET 2026 रिस्पॉन्स शीट - यहां क्लिक करें

AP EAPCET 2026 का मुख्य प्रश्न पत्र - यहां क्लिक करें

AP EAMCET 2026 ऑब्जेक्शन विंडो - यहां क्लिक करें

Response Sheet और Answer Key कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र AP EAPCET 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।  

1. AP EAPCET की ऑफिशियल वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in/EAPCET पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे "Download Response Sheet" या "View Provisional Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना EAPCET रजिस्ट्रेशन नंबर और एडमिट कार्ड नंबर को फिल करें। फिर, 'Get Details' पर क्लिक करें।

4. आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. फिर, इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

ऑब्जेक्शन विंडो: आंसरों पर ऑब्जेक्शन कैसे दें? 

APSCHE द्वारा जारी किया गया कोई आंसर गलत है, तो आप उस आंसर पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन फिल करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • फाइनल टाइम लिमिट: ऑब्जेक्शन देने की लास्ट डेट 27 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ही है। इसके बाद किसी भी ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • ठोस प्रमाण: आपको अपने ऑब्जेक्शन के समर्थन में ऑरिजनल दस्तावेज या किताबों का संदर्भ अपलोड करना होगा।
  • फाइनल की: सभी प्राप्त ऑब्जेक्शन की जांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि ऑब्जेक्शन सही पाई जाती है, तो फाइनल आंसर-की में सुधार किया जाएगा। उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

आगे की प्रक्रिया 

27 मई को ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, जून 2026 के पहले सप्ताह में फाइनल आंसर-की और AP EAPCET 2026 का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद रैंक के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिसके जरिए आंध्र प्रदेश के टॉप सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में सीटें अलॉट की जाएंगी।

यहां भी पढ़े: CUET UG Exam 2026 Postponed: 28 मई को होने वाला एग्जाम पोस्टपोन, NTA जल्द जारी करेगा नई डेट; cuet.nta.nic.in से पाएं Latest Updates

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 15:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News