CUET UG Exam 2026 Postponed: 28 मई को होने वाला एग्जाम पोस्टपोन, NTA जल्द जारी करेगा नई डेट; cuet.nta.nic.in से पाएं Latest Updates
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मई, 2026 को होने वाले CUET UG एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया है। स्थगित एग्जाम की नई डेट्स जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। यहां देखें ऑफिशियल नोटिस।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाले CUET UG एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया है।
यदि आपका एग्जाम भी 28 मई को दोनों में से किसी भी शिफ्ट में था, तो अब आपको उस दिन एग्जाम सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं है। NTA ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर बताया है कि इस 28 मई को होने वाले एग्जाम की डेट अब किसी अन्य डेट पर कराई जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर की जाएगी।
📢 Important update for CUET (UG) 2026 candidates.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 24, 2026
The examinations scheduled for 28 May 2026 (both shifts) stand postponed — in view of the change in the date of the Id-ul-Zuha (Bakrid) holiday as per Government of India notification.
🗓️ Revised exam dates for affected… pic.twitter.com/I9KhTFwMhE
एग्जाम पोस्टपोन होने की असली वजह)
छात्रों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि अचानक एग्जाम क्यों टाली गई? NTA द्वारा जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार:
- भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की डेट में बदलाव किया गया है।
- रिवाइज्ड सरकारी कैलेंडर के अनुसार अब 28 मई 2026 को बकरीद का अवकाश रहेगा।
- छात्रों को त्योहार के दिन यात्रा करने और एग्जाम देने में कोई असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मई की दोनों शिफ्ट (Shift 1 & Shift 2) के एग्जाम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
CUET UG 2026: एग्जाम का शेड्यूल
NTA द्वारा केवल 28 मई के एग्जाम पोस्टपोन हुए है, बाकी दिनों के एग्जाम अपने तय टाइम पर चलते रहेंगे। आइए एक नजर डालते हैं जरूरी तारीखों पर:
| इवेंट | पुरानी डेट्स | नई डेट्स |
| CUET UG 2026 एग्जाम अवधि | चल रही है | 31 मई 2026 तक |
| 28 मई 2026 के एग्जाम (दोनों शिफ्ट) | 28 मई 2026 | पोस्टपोन |
| 28 मई के एग्जाम की नई डेट्स | — | जल्द ही घोषित की जाएगी |
| प्रोविजनल आंसर-की | — | जून 2026 का दूसरा हफ्ता (एक्सपेक्टेड) |
| CUET UG 2026 फाइनल रिजल्ट | — | जुलाई 2026 का पहला हफ्ता (एक्सपेक्टेड) |
किन छात्रों पर पड़ेगा इसका असर?
केवल 28 मई के छात्र: यह आदेश केवल उन छात्रों पर लागू होता है, जिनका एग्जाम 28 मई 2026 को था।
-
बाकी एग्जाम यथावत: 26 मई, 27 मई, 29 मई, 30 मई और 31 मई को होने वाले पेपर्स अपने पहले से तय शेड्यूल और सेंटर्स पर ही आयोजित किए जाएंगे। उन छात्रों के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नई तारीख और एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
प्रभावित छात्रों के लिए NTA बहुत जल्द रिवाइज्ड शेड्यूल जारी करेगा। नई डेट आने पर आप इन स्टेप्स से अपना अपडेटेड शेड्यूल देख पाएंगे:
- CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Public Notices" सेक्शन में जाएं।
- वहां आपको "Revised Exam Date Notice for CUET UG 2026 (May 28 Candidates)" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- प्रभावित छात्रों के लिए नया एडमिट कार्ड भी नए सिरे से जारी किया जा सकता है, जिसे आप अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.