BSTC Answer Key 2026 Objection Form: राजस्थान बीएसटीसी के लिए predeledraj2026.com ऑब्जेक्शन करें

Last Updated: May 25, 2026, 14:08 IST

BSTC Answer Key 2026 Objection Form: राजस्थान बीएसटी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी के लिए ऑब्जेक्शन विंडो लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार लेख में आपत्ति शुल्क सहित डिटेल जानें।

BSTC Answer Key 2026 Objection Form
BSTC Answer Key 2026 Objection Form

BSTC Answer Key 2026 Objection Form: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने बीएसटीसी ऑब्जेक्शन विंडो लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी में 25 मई से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बीएसटी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी 24 मई को जारी कर दी गई हैं। जिसके खिलाफ आपत्ति लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। 

ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ - साथ प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर अपने अंकों को गणना कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

BSTC Answer Key 2026 Objection Form: ऑब्जेक्शन दर्ज करें

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उत्तर कुंजी में आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल स्तरीय Text Book, Reference Book, सरकारी/आधिकारिक वेबसाइट, सरकारी दस्तावेज/रिपोर्ट एवं अन्य उच्च स्तरीय एवं Authentic अध्ययन सामग्री आदि को ही प्रमाणिक स्त्रोत माना जाएगा।अस्पष्ट, अपूर्ण एवं निराधार आपत्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के साथ - साथ स्पष्ट साक्ष्य पेश करने होंगे। 

BSTC Answer Key 2026 Objection Form: हाइलाइट्स 

बीएसटीसी उत्तर कुंजी के लिए एक ही उम्मीदवार प्रश्न के सन्दर्भ में केवल एक ही आपत्ति दर्ज करा सकता है। अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

रीक्षा का नाम

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2026

संस्था का नाम

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

परीक्षा तिथि

20 मई 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

परीक्षा शिफ्ट

2 शिफ्ट

प्रोविजनल आंसर की जारी

24 मई 2026 (जारी)

ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तिथि 

25 मई से 28 मई, 2026

ऑब्जेक्शन फीस 

प्रति प्रश्न 100 रुपये

आधिकारिक वेबसाइट

predeledraj2026.com

BSTC Answer Key 2026 Objection Form: आब्जेक्शन लिंक और फीस

बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2026 में ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए पास बुक्स, गाइड्स, क्वेश्चन बैंक, कोचिंग के नोट्स, कोचिंग संस्थान की अध्ययन सामग्री को आपत्ति निवारण के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आब्जेक्शन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है, जिसपर क्लिक कर उम्मीदवार अपनी आपत्तियां अंतिम तिथि से पहले दर्ज करा सकते हैं।

बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2026 आपत्ति दर्ज लिंक 

यहां क्लिक करें

BSTC Answer Key 2026 ऑनलाइन ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2026 के लिए ऑनलाइन आपत्ति उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से दर्ज कर सकते हैं:

स्टेप 1 ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

स्टेप 2 उम्मीदवार “Challenge Answer Key” पर क्लिक करें।

स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4 अब क्वेश्चन आईडी सिलेक्ट करें।

स्टेप 5 वैलिट प्रूफ से साथ डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 6 फीस का भुगतान करें।

स्टेप 7 ऑब्जेक्शन सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 14:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News