New Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने संभाली सेना की कमान, आर्मर्ड कॉर्प्स से आने वाले पहले सेना प्रमुख

Last Updated: Jun 30, 2026, 17:12 IST

New Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने 31वें थल सेना प्रमुख (COAS) के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली। जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना की आर्मर्ड कॉर्प्स के अनुभवी अधिकारी हैं। 

भारत को मिला नया सेना प्रमुख, चलिए जानें उनके बारें में
भारत को मिला नया सेना प्रमुख, चलिए जानें उनके बारें में

New Army Chief: भारतीय सेना को नया नेतृत्व मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (Lieutenant General Dhiraj Seth) ने 30 जून 2026 से देश के 31वें थल सेना प्रमुख (COAS) के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली, जिनका कार्यकाल जून 2024 में शुरू हुआ था। 

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में उन्हें आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन किया गया था। 

आर्मर्ड कॉर्प्स से आने वाले पहले सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना की आर्मर्ड कॉर्प्स के अनुभवी अधिकारी हैं। करीब तीन दशक से ज्यादा के सैन्य अनुभव के बाद वे सेना की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे 1997 में जनरल शंकर रॉय चौधरी के रिटायरमेंट के बाद आर्मर्ड कॉर्प्स से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी हैं।

साथ ही बताते चलें कि उन्होंने 1986 में 2nd Lancers (Gardner’s Horse) में कमीशन लिया था और अपने करियर में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। 

कई महत्वपूर्ण कमानों का अनुभव

सेना प्रमुख बनने से पहले जनरल सेठ दक्षिणी कमान के कमांडर थे। इससे पहले वे दक्षिण पश्चिमी कमान का भी नेतृत्व कर चुके हैं। इसके अलावा वे दिल्ली एरिया और XXI Corps के जनरल ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं।

उनके पास ऑपरेशनल कमांड और रणनीतिक योजना दोनों का लंबा अनुभव है। वे आर्मर्ड कॉर्प्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट भी हैं।

बदलाव के दौर में संभाली सेना की कमान

जनरल सेठ ऐसे समय में सेना की कमान संभाल रहे हैं जब भारतीय सेना बड़े बदलावों और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है। सेना इसे “दशक के परिवर्तन” के रूप में देख रही है।

उनके कार्यकाल में सेना में नई तकनीकों को शामिल करने, युद्ध क्षमता बढ़ाने और आधुनिक प्रणालियों को अपनाने पर खास ध्यान रहेगा। 

 त्रि-सेवा अभ्यास ‘शक्ति’ का नेतृत्व 

दक्षिणी कमान के प्रमुख रहते हुए जनरल सेठ ने पश्चिमी सीमा पर त्रि-सेवा अभ्यास ‘शक्ति’ का नेतृत्व किया था, जो तीनों सेनाओं के संयुक्त संचालन की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 17:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News