RPSC School Lecturer Answer Key 2026: राजस्थान स्कूल लेक्चरर उत्तर कुंजी जारी, सब्जेक्ट वाइज PDF डाउनलोड करें
RPSC School Lecturer Answer Key 2026: आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर और कोच की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 6 से 9 जून, 2026 तक किया गया था। उम्मीदवार सब्जेक्ट वाइज उत्तर कुंजी पीडीएफ लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC School Lecturer Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 30 जून, को स्कूल लेक्चरर और कोच की उत्तर कुंजी जारी की है। ये उत्तर कुंजी समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संगीत, चित्रकला, उर्दू जैसे कुल 10 विषयों की जारी की गई है। परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून, 2026 तक किया गया था। मॉडल आंसर की आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में आपत्ति होती है, वे निर्धारित शुल्क के साथ 1 जुलाई, 2026 से दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2026 है।
RPSC School Lecturer Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी
आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून, 2026 तक किया था। मॉडल आंसर की Sociology, Economics, Music, Drawing, Urdu, Punjabi, Agriculture, Public Administration, Home Science & Rajasthani कुल 10 विषयों की जारी की गई है। आपकी सुविधा के लिए उत्तर कुंजी जारी होने का ऑफिशियल नोटिस यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| RPSC स्कूल लेक्चरर और कोच आंसर की नोटिस |
Rajasthan School Lecturer Model Answer Key 2026: सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ
मॉडल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2026 रात 12 बजे तक है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| विषय का नाम | आंसर की पीडीएफ |
| समाजशास्त्र उत्तर कुंजी | |
| अर्थशास्त्र उत्तर कुंजी | |
| संगीत उत्तर कुंजी | |
| चित्रकला उत्तर कुंजी | |
| उर्दू उत्तर कुंजी | |
| पंजाबी उत्तर कुंजी | |
| कृषि उत्तर कुंजी | |
| लोक प्रशासन उत्तर कुंजी | |
| गृह विज्ञान उत्तर कुंजी | |
| राजस्थानी उत्तर कुंजी |
RPSC School Lecturer Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को SSO पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद भर्ती पोर्टल पर जाना होगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, आयोग की ओर से आपत्ति शुल्क की भुगतान राशि वापस नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी माध्यम से भेजा गया ऑब्जेक्शन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
यदि किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में कठिनाई या समस्या होती है, तो वे recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई मेल कर सकते हैं। इसी के साथ फोन नंबर 9352323625 या 7340557555 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.