Bihar Home Guard Vacancy 2026: बिहार होम गार्ड पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये रहा Apply Link

Last Updated: Jun 30, 2026, 18:06 IST

Bihar Home Guard Vacancy 2026: बीपीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आज (30 जून 2026) से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।   

Bihar Home Guard Vacancy 2026
Bihar Home Guard Vacancy 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 65 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Home Guard Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

बीपीएसएससी में बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे टेबल में भी उपलब्ध कराया गया है। 

बीपीएसएससी बिहार होम गार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक  

क्लिक करें 

Bihar Home Guard Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

बीपीएसएससी में बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों के चयन में कुल पांच चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगी। तीसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। चौथे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पांचवें व अंतिम चरण में मेडिकल लिया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

पद का नाम 

बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर 

रिक्त पदों की संख्या 

65

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

30 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

30 जुलाई 2026 

विज्ञापन संख्या 

08/2026 

नोटिफिकेशन 

जारी 

चयन के चरण 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpssc.bihar.gov.in

Bihar Home Guard Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

बीपीएसएससी में बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए। आयु 01 अगस्त 2025 के अनुसार, कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा न हो। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए किसी भी प्रकार की कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी। 

नोट - वैकेंसी, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता के अलावा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Bihar Home Guard Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

बीपीएसएससी में बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को सलेक्ट करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 30, 2026, 18:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News