Bank Holidays May 2026: मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? विजिट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Apr 30, 2026, 13:02 IST

मई 2026 में बैंक कई दिनों पर बंद रहेंगे, जिनमें लेबर डे, बुद्ध पूर्णिमा और ईद उल-अज़हा जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां भिन्न हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले पूरी लिस्ट जरूर चेक करें। 

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

यदि  आप मई 2026 में बैंक से जुड़ा कोई काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले राज्यवार बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें। इस महीने कई क्षेत्रीय छुट्टियां हैं, जिनका असर अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा। ध्यान रखें कि सभी बैंक हर छुट्टी पर बंद नहीं होते, बल्कि यह राज्य के अनुसार तय होता है।

दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा अवकाश

Reserve Bank of India (RBI) के नियमों के अनुसार, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

1 मई 2026: कई राज्यों में बैंक बंद

1 मई को महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस और पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में बैंक खुले रहेंगे।

9 और 16 मई: क्षेत्रीय अवकाश

9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में Rabindranath Tagore की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 16 मई को सिक्किम में राज्य दिवस के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

26 मई: त्रिपुरा में बैंक बंद

26 मई 2026 को त्रिपुरा में Kazi Nazrul Islam की जयंती के चलते बैंक अवकाश रहेगा।

छुट्टी की डिटेल्स 

दिन

महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/मई दिवस (श्रमिक दिवस)/पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती

1

रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती

9

राज्य दिवस

16

काजी नजरूल इस्लाम की जयंती

26

ईद-उल-अधा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा

27

बकरी ईद (ईद-उज़-जुहा)

28

दिल्ली में मई 2026 के बैंक अवकाश

तिथि

दिन

अवकाश

01-05-2026

शुक्रवार

बुद्ध पूर्णिमा

09-05-2026

शनिवार

दूसरा शनिवार

23-05-2026

शनिवार

चौथा शनिवार

27-05-2026

बुधवार

ईद-उल-अधा

27-28 मई: बकरीद के कारण व्यापक छुट्टियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 मई को Eid al-Adha (बकरीद) के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और बिहार में बैंक खुले रहेंगे। वहीं 28 मई को कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा और बिहार में बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगे।

बड़ी अपडेट! अब ‘आधार’ नहीं होगा डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ, दिखाने होंगे ये 4 डाक्यूमेंट्स

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News