कौन है देश का 'सबसे पढ़ा-लिखा' मुख्यमंत्री, देखें डिग्रियों की लिस्ट

Last Updated: Apr 29, 2026, 19:29 IST

देश में मुख्यमंत्रियों की शिक्षा को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। एमपी के CM मोहन यादव को सबसे पढ़ें लिखे सीएम की लिस्ट में रखा जाता है, उनके पास पीएचडी तक की डिग्री है। ममता बनर्जी, कॉनराड संगमा और देवेंद्र फडणवीस भी हाई एजुकेशन प्रोफाइल वाले CM की लिस्ट में शामिल हैं।

कौन है देश का 'सबसे पढ़ा-लिखा' मुख्यमंत्री, देखें डिग्रियों की लिस्ट
कौन है देश का 'सबसे पढ़ा-लिखा' मुख्यमंत्री, देखें डिग्रियों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है और अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, देश में नेताओं की शिक्षा को लेकर लोगों की रुचि भी तेजी से बढ़ रही है। एमपी के CM मोहन यादव सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है। वहीं हेमंत बिस्वा सरमा, ममता बनर्जी, कॉनराड संगमा और देवेंद्र फडणवीस भी उच्च शिक्षित CM नेताओं में शामिल हैं।

राजनीति में बढ़ रहा एजुकेशन का ट्रेंड

आज के समय में लोग नेताओं को सिर्फ उनके काम से ही नहीं, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता से भी आंकते हैं। यही वजह है कि विधानसभा चुनावों के माहौल में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में मतदाता अपने नेताओं की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानने में खास रुचि दिखा रहे हैं।

डॉ मोहन यादव: सबसे ज्यादा शिक्षित सीएम में शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने बीएससी, पॉलिटिकल साइंस में एमए, एलएलबी और एमबीए करने के बाद इसी विषय में पीएचडी भी पूरी की है।

असम के CM और बंगाल की सीएम के पास भी बड़ी डिग्री 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद लॉ की डिग्री और पीएचडी की है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिस्ट्री में बीए, इस्लामिक हिस्ट्री में एमए, बीएड और LLB की डिग्री हासिल की है। 

कॉनराड संगमा: इंटरनेशनल एजुकेशन वाला चेहरा

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) ने दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से पढ़ाई के बाद अमेरिका के व्हार्टन स्कूल से बीबीए और लंदन से एमबीए किया है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा वाला नेता बनाता है।  

देवेंद्र फडणवीस: लॉ और मैनेजमेंट में पकड़

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास कानून की डिग्री है। इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, जो उनके प्रशासनिक फैसलों में भी दिखाई देती है। 

सर्वाधिक रक्षा खर्च वाले 5 देश कौन से है? यहां देखें भारत की रैंक

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 19:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News