Optical Illusion: A या B, किस तस्वीर में छिपी है गिलहरी, 5 सेकेंड में देना है जवाब

Last Updated: Apr 29, 2026, 19:15 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें दो एक जैसी तस्वीर दी गई हैं। हालांकि, इनमें से एक तस्वीर में एक गिलहरी छिपी हुई है। आपको इस गिलहरी को सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढकर जवाब देना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन आंख और दिमाग, दोनों को भ्रमित करता है। इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें दो तस्वीर दी गई हैं। दोनों तस्वीरें एक जैसी हैं, लेकिन इनमें से एक तस्वीर में एक गिलहरी भी छिपी हुई है। हमने दोनों तस्वीर को A और B नाम भी दिया है। कई लोगों ने गिलहरी को ढूंंढने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बहुत अधिक समय लिया। क्या आप इस चैलेंज को सिर्फ 5 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज यह आपके लिए है।

तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है

इस तस्वीर में एक चेहरे की आकृति दिख रही है। इस चेहरे में एक लड़का अपनी पीठ दिखाते हुए एक पेटिंग बना रहा है। लड़का दो पेड़ों के बीच बैठा हुआ है और उसका पेंटिंग ब्रश चेहरे की आंखों में दिख रहा है। वहीं, लड़के से संबंधित सामान भी पेड़ के पास देखा जा सकता है। 

दोस्तों और परिवार में साझा कर सकते हैं तस्वीर 

आप यह तस्वीर अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। इस तस्वीर के माध्यम से आप देख सकते हैं कि आपके करीबियों की आंखें कितनी तेज हैं और वे कितनी देर में आपको इसका जवाब दे पाते हैं। 

क्या आपने अब गिलहरी ढूंढ ली है?

अब 5 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक गिलहरी को ढूंढ लिया होगा। यदि आपने अभी तक गिलहरी को नहीं ढूंढा है, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड से अतिरिक्त नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी हुई है गिलहरी

अब हम आपको गिलहरी की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, B तस्वीर में गिलहरी चेहरे की आंखों की आकृति में देखी जा सकती है। आंख और गिलहरी का रंग एक जैसा है, इस वजह से कई लोग इसे जल्दी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने गिलहरी को लाल रंग के घेरे में भी रखा है। यह आंखें पहली नजर में किसी झोपड़ी जैसी दिख रही हैं। 

पढ़ेंः तस्वीर में किस बिल्ली पर बैठी है तितली, 7 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 19:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News